हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी की शादी और बच्चे की खबर कुछ वक्त पहले सामने आई थी। इसके बाद से पहली बार सपना चौधरी का एक नया वीडियो सॉन्ग सामने आया है। सपना चौधरी इस वीडियो में ठेठ हरियाणवी लिबास में दिख रही हैं। सपना चौधरी का चटक-मटक (Chatak Matak Song) सॉन्ग 20 दिसंबर 2020 को रिलीज हुआ। एक दिन के अंदर इस गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
अब तक इस गाने को 1.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। सपना चौधरी गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सपना चौधरी के इस गाने को रेनुका पंवार ने आवाज दी है। गाने में सपना चौधरी के अलावा रेनुका पवांर भी वीडियो में नजर आती हैं। इस गाने का म्यूजिक गुलशन म्यूजिक द्वारा लिखा गया है, लिरिक्स बिट्टू सोरखी के हैं। गाने के राइट्स वत्स रिकॉर्ड के हैं।
गाने के बोल हैं- ‘घूंघट काड़ चाल्ली मैं तो मटक-मटक..’। सपना चौधरी गाने में जबरदस्त एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं। वहीं सपना की ड्रेस और ज्वैलरी की भी खूब तारीफें हो रही हैं। सपना के फैंस इस वीडियो के कमेंट बॉक्स पर उनके लिए तारीफें लिख रहे हैं। सपना के फैंस उनका वेलकम बैक कर रहे हैं। तो कोई उनके डांस और मूव्स की तारीफ कर रहा है।
बता दें, सपना चौधरी अब एक बच्चे की मां बन गई हैं। सपना की शादी के बारे में भी किसी को कानों कान खबर नहीं हुई थी। ऐसे में फैंस काफी हैरान थे। तब लोग पूछते दिखे थे कि आखिर सपना ने शादी की किससे है। तो हम आपको बता दें, सपना के पति वीर साहू हैं। वह पेशे से एक सिंगर और आर्टिस्ट भी हैं। यही नहीं वह कंपोजिंग, राइटिंग भी करते है। इसके अलावा साहू प्रोड्यूसर भी हैं। कई हरियाणवी फिल्मों में वीर साहू नजर आ चुके हैं जिनमें खलनायक (2018), रसूक आला जाट (2017), यार लैंडलॉर्ड (2017) और थड्डी- बड्डी (2016) जैसी फिल्में शामिल हैं।