Sunita Baby: हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। सुनीता बेबी (Sunita Baby) की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ती जा रही है। सुनीता बेबी अपने डांस से सनसनी मचाई हुई हैं। सुनीता बेबी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर डांस वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। सुनीता बेबी के रूप में फैंस को नई सपना चौधरी मिल गई है इस बात की झलक सुनीता के हरियाणवी गाने ‘शूटर’ में देखने को मिली थी।
सुनीता बेबी का शूटर गाने पर डांस परफॉर्मेंस का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। सुनीता बेबी के डांस का निराला अंदाज देख फैंस काफी खुश हैं और झूम रहे हैं। सुनीता बेबी के इस वीडियो को यूट्यूब पर ही 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं फैंस सुनीता बेबी की तुलना सपना चौधरी से कर रहे हैं। सुनीता बेबी भी डांस को काफी एन्जॉय कर रही हैं। गाने में सुनीता बेबी काफी खूबसूरत लग रही हैं।
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की तरह सुनीता बेबी भी स्टेज डांस करती हैं। सुनीता इन दिनों फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं और फैंस उनके डांस को देखना काफी पसंद भी करते हैं। सुनीता का हरियाणवी गाना ‘मस्त भरोटा’ पर डांस का वीडियो काफी देखा गया था। सुनीता बेबी के इस गाने को लाखों बार देखा गया था जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग में भी खासा इजाफा हुआ था।
बता दें कि हरियाणवी गानों की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ रही है। इसी कारण स्टेज डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। सपना चौधरी हो या सुनीता बेबी, अपने डांस परफॉर्मेंस को लेकर काफी मशहूर हो चुकी हैं। सुनीता बेबी ने हरियाणवी गाना- गजबण पाणी ले चाली पर भी डांस किया था जिसे फैंस का काफी प्यार मिला था।