टेलीविजन के मशहूर अभिनेता हर्षद चोपड़ा को उनकी जबरदस्त एक्टिंग और लुक्स के लिए पहचाना जाता है। दर्शकों के बीच हर्षद काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। हर्षद चोपड़ा को ‘तेरे लिए’, ‘बेपनाह’ और ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे सीरियल्स में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। वहीं हर्षद ने छोटे पर्दे पर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जोरदार वापसी की है। इस सीरियल में वो अभिनेत्री प्रणाली राठौर के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं लेकिन इससे पहले भी उन्हें कई फेमस अभिनेत्रियों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते देखा जा चूका है।

हर्षद चोपड़ा और सृति झा: फेमस सीरियल ‘दिल से दी दुआ सौभाग्यवती भवः’ में हर्षद चोपड़, सृति झा के संग शानदार रोमांस करते नजर आए थे। इस सीरियल में हर्षद चोपड़ा ने राघव का रोल किया था। हर्षद और सृति की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। उस समय तो मीडिया में ये खबरें भी आने लगी थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लोग उन्होंने ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी देखने के लिए बेहद उत्सुक थे।

हर्षद चोपड़ा और अदिति गुप्ता: स्टार प्लस पर आने वाला एकता कपूर का सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में हर्षद चोपड़ा को अदिति गुप्ता के साथ देखा गया था। शो में दोनों की जोड़ी को द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस शो में हर्षद और अदिति, प्रेम और हीर के किरदार में नजर आए थे। इस शो के बाद दोनों को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई।

हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट: अभिनेता को जेनिफर विंगेट के साथ भी रोमांस करते देखा जा चूका है। हर्षद और जेनिफर को टीवी सीरियल ‘बेपनाह’ में साथ देखा गया था। इस सीरियल में दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी। दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस काफी फेमस हुआ था। इस सीरियल में काम करने के बाद हर्षद का करियर जोरदार सफलता की तरफ चलता गया। सीरियल ‘बेपनाह’ में हर्षद चोपड़ा आदित्य के किरदार में और जेनिफर विंगेट जोया के किरदार में नजर आए थे।

हर्षद चोपड़ा और शिव्या पठानिया: हर्षद चोपड़ा अभिनेत्री शिव्या पठानिया के साथ सोनी टीवी के सीरियल ‘हमसफर’ में साथ नजर आए थे। इस शो में हर्षद चोपड़ा को साहिर चौधरी और शिव्या पठानिया को आरजू के किरदार में देखा गया था।

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर: वहीं इस समय हर्षद चोपड़ा फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में प्रणाली राठौर के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। शो में दोनों की जोड़ी को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में हर्षद को अभिमन्यु के किरदार में और प्रणाली राठौर को अक्षरा के रूप में नजर आ रहे हैं।