ऑस्कर विनिंग ‘हैरी पॉटर’ फेम एक्ट्रेस Maggie Smith का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। स्मिथ के बेटों, क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफंस ने एक बयान में कहा कि स्मिथ की शुक्रवार तड़के लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्रचारक क्लेयर डॉब्स द्वारा साझा किए एक बयान में कहा गया, “वह अपने पीछे दो बेटे और पांच प्यारे पोते-पोतियां छोड़ गई हैं, जो अपनी मां और दादी को खोने से टूट गए हैं।”

मैगी स्मिथ को उनके टैलेंट के लिए खूब सराहा जाता था। उनकी गिनती हॉलीवुड के महान एक्टर्स में होती थी। मैगी होंने 1969 में ‘द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी’ के लिए ऑस्कर जीता था। इसके अलावा उन्होंने 21वीं सदी में डाउनटन एबे में ग्रांथम की ‘डोंगर काउंटेस’ और हैरी पॉटर फिल्मों में प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनागल के रूप में खूब तारीफ बटोरी थी।

मैगी स्मिथ को अक्सर उस पीढ़ी की प्रमुख ब्रिटिश अभिनेत्री का दर्जा दिया जाता था जिसमें वैनेसा रेडग्रेव और जूडी डेंच शामिल थीं।The Prime of Miss Jean Brodie में उनके किरदार जीन ब्रॉडी के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अकादमी पुरस्कार और 1969 में ब्रिटिश अकादमी (बाफ्टा) पुरस्कार मिला था। उन्होंने 1978 में कैलिफ़ोर्निया सूट के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए भी ऑस्कर जीता था।