Hariyanvi song: ‘हरियाणा की शान’ कही जानें वालीं सपना चौधरी को अब डांस के मंच पर तगड़ी टक्कर देतीं नजर आ रही हैं सुनीता बेबी। उनके गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। आए दिन सुनीता बेबी के गाने सपना चौधरी के कुछ गानों याद दिलाते दिखते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है जिनमें सुनीता डांस करती हैं वह गाने सपना चौधरी की वजह से ही फेमस होते हैं। उन गानों को भी करोड़ों लोग पसंद करते हैं। जब सुनीता बेबी ने ‘गोली चल जावैगी’ (goli chal javegi) गाने पर डांस किया तो फैंस झूमने पर मजूर हो गए।

इस बार एक वीडियो सामने आया है -‘गोली चल जावैगी..’ इस गाने पर कई बार सपना चौधरी डांस करती दिखीं हैं। लेकिन सुनीता बेबी ने जब इस गाने पर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी तो फैंस को सपना चौधरी की ही तरह सुनीता बेबी का भी ये अंदाज खूब पसंद आया। सुनीता बेबी के डांस वीडियो भी सपना चौधरी के गानों की तर्ज पर ही सुपरहिट हो जाते हैं। वहीं सपना चौधरी ने भी इस गाने पर परफॉर्म कर चुकी हैं।

ऐसे कई और गाने भी हैं जिनमें सपना पहले डांस कर चुकी हैं और अब सुनीता बेबी इन गानों पर डांस करती हैं। सुनीता बेबी का वीडियो आते ही फैंस के बीच छा जाता है और करोड़ों बार फैंस उनके वीडियोज देख डालते हैं।

बता दें सुनीता बेबी के डांस करने की अपनी शैली है। जब वो मंच पर डांस करने उतरती हैं, हजारों की भीड़ में लोग जमा होकर उनकी एक झलक पाना चाहते हैं। सुनीता बेबी अपने हर डांस पर्फोर्मेंस में अपने मुंह पर चुन्नी डालकर एक बार डांस जरूर करती हैं। इस वक्त देशभर में कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में सुनीता बेबी को लोग यूट्यूब पर खूब देखना पसंद कर रहे हैं।