Sapna Chaudhary: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जब भी किसी स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस देती हैं दर्शकों को अपना दीवाना बना देती हैं। सोशल मीडिया पर अपने डांस से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सपना का डांस वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को सपना चौधरी के फैन अकाउंट जाट कम्यूनिटी द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में सपना चौधरी एक पंजाबन लड़की के गेटअप में नजर आ रही हैं। लाल पटिलाये सूट डांस करते हुए सपना बेहद आकर्षक लग रही हैं।
हाल ही में सपना एक और डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था। घूंघट की ओट सॉन्ग पर सपना के उस डांस वीडियो को यूट्यूब पर काफी व्यूज मिले थे। 3 करोड़ से ज्यादा बार उस वीडियो को देखा गया था। वहीं इस वीडियो में सपना जिस गाने पर डांस कर रही हैं उसके बोल हैं- अपना आई हूर परी। मालूम हो कि सपना चौधरी पहले जहां छोटे शोज किया करती थीं वहीं अब बड़े-बड़े इवेंट में भी परफॉर्म कर रही हैं। इवेंट्स की तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
गौरतलब है कि सपना ना सिर्फ हरियाणवी गाने पर ही परफॉर्म करती हैं बल्कि भोजपुरी से लेकर राजस्थानी, पंजाबी और हिंदी गानों पर भी डांस कर सुर्खियां पा चुकी हैं। लिहाजा कई राज्यों में अपनी एक बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। मध्यप्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक में सपना अपने डांस से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। इसके साथ ही सपना हिंदी फिल्मों सहित पंजाबी फिल्मों और भोजपुरी फिल्मों में डांस नंबर्स दे चुकी हैं।
