Parent’s Day Special: बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल से लोगों का दिल जीतते हैं। वहीं बी-टाउन में कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने न केवल अपने अभिनय से लोगों के दिलों में छाप छोड़ी बल्कि पूरी दुनिया के लिए नसीहत बन गए हैं। ये स्टार्स ने अनाथ बच्चों को गोद लेकर समाज में मिसाल बनकर उभरे हैं। इस लिस्ट में रवीना टंडन, सुष्मिता सेन से लेकर सनी लियोनी समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। जानिए ऐसे 5 बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिन्होंने अपनाए हैं पराए बच्चे-
1. रवीना टंडन- बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम भी बच्चे गोद लेने वालों की लिस्ट में शामिल है। रवीना ने महज 21 साल की उम्र में ही दो बेटियों को गोद ले लिया था। रवीना की बेटियों के नाम छाया और पूजा हैं।
2. सुष्मिता सेन- जब भी बच्चे गोद लेने की बात आती है तो हमारे जहन में सबसे पहला नाम सुष्मिता सेन का ही आता है। आखिरकार उन्होंने अपने घर पर बेबी रिनी को लाने के लिए लंबी लड़ाई जो लड़ी थी। इतना ही नहीं उन्होंने बाद में अलीशा की भी कस्टडी के लिए लड़ाई करनी पड़ी थी। बता दें कि सिंगल मदर सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं।
3. सुभाष घई- परदेश फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने अपनी बेटी को गोद लेने के बारे में ज्यादा बात नहीं की है। सुभाई की बेटी मेघना उनके छोटे भाई की बेटी हैं। सुभाष ने अपने भाई की बेटी को गोद लिया है।
4. सलीम खान- सलीम खान ने कई साल पहले अर्पिता को गोद लेकर मिसाल कायम की थी। जिस वक्त सलीम ने अर्पिता को गोद लिया था, वह काफी छोटी थीं। जिसके बाद कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस ट्रेंड को फॉलो किया था। अर्पिता खान भाई सलमान खान के बेहद करीब हैं।
5. सनी लियोनी- इस लिस्ट में सनी लियोनी का भी नाम शामिल है। सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में बेबी गर्ल को गोद लिया था। सनी ने अपनी बेटी का निशा रखा है।