Top most awaited south indian movies of 2024: साल 2023 का अंत होने वाला है। नए साल 2024 की शुरुआत में महज दो दिन का ही वक्त बचा है। ऐसे में अगले साल से ना केवल आम लोगों को बल्कि सेलिब्रिटीज और फिल्ममेकर्स को भी काफी है। बॉलीवुड के लिए ये साल काफी बेहतरीन साबित हुआ। वहीं, उसके मुकाबले साउथ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन खास नहीं रहा। लेकिन, 2024 में साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ सकती हैं। अगले साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो एक्शन से भरपूर हैं। इस लिस्ट में ‘पुष्पा-2’, ‘इंडियन 2’ और ‘देवरा’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। चलिए डालते हैं एक नजर…
‘गुंटूर करम’
महेश बाबू और श्रीलीला स्टारर फिल्म ‘गुंटूर करम’ 2024 में रिलीज होने वाली है। इसमें गुंटूर सिटी के अंडरवर्ल्ड की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है, जो कि एक जर्नलिस्ट के प्यार में पड़ जाता है। वहीं, जर्नलिस्ट सिटी में होने वाले गैर-कानूनी कामों को उजागर करने के लिए काम करती है। ये एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म है। इसमें जगपति बाबू और मीनक्षी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
‘कैप्टन मिलर’
धनुष स्टारर फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ एक एक्शन, एडवेंचर और ड्रामा फिल्म है। इसमें 1930-40 के ब्रिटिश इंडिया की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में धनुष जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। इससे उनका धांसू लुक सामने आ चुका है। फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसमें उनके अलावा जॉन कोकेन और Edward Sonnenblick अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अरुण मातेश्वरन ने किया है।
Malaikottai Vaaliban
साउथ के फेमस एक्टर मोहन लाल की फिल्म Malaikottai Vaaliban चर्चित फिल्मों में से एक है। ये 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें वो एक्शन मोड के साथ नए अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन लिजो जोस पेलिसरी ने किया है। इसमें मोहन लाल के साथ सोनाली कुलकर्णी, एंड्रिया रावेरा और हरीश पेरेडी ने अहम भूमिका निभाई है।
‘देवरा’
जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ 2023 से ही चर्चा में है। इससे एक्टर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें उन्हें एक्शन मोड में देखा गया था। इसमें वो अलग ही अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। इसका निर्देशन कोरताला सिवा ने किया है। इसमें जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अलि खान, जान्हवी कपूर और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं।
‘पुष्पा: द रूल’
वहीं, अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa the rule) को 2024 में रिलीज किया जा सकता है। ये ‘पुष्पा द राइज’ का सीक्वल है, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसमें वो रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।
‘इंडियन 2’
कमल हासन स्टारर फिल्म ‘इंडियन 2’ बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इसे 2024 में रिलीज किया जा सकता है। इसमें एस जे सूर्या, प्रिया भवानी शंकर और सिद्धार्थ अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन एस शंकर ने किया है। फिल्म में कमल एक फ्रीडम फाइटर के रोल में हैं। इससे उनका लुक भी सामने आ चुका है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
‘कल्कि 2898 एडी’
प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को 2024 में रिलीज किया जाएगा। ये 2024 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इसमें जबरदस्त एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है। इसमें मॉर्डन युग में विष्णु के अवतार की कहानी को दिखाया गया है। फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
‘कांतारा चैप्टर-1’
कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ छोटे बजट की फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद इसके सीक्वल का ऐलान किया गया था। इसका टाइटल ‘कांतारा चैप्टर-1’ है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को 2024 में रिलीज किया जाएगा। इसमें ऋषभ शेट्टी के साथ अच्युत कुमार, मानसी सुधीर और साइन शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं।
‘गेम चेंजर’
साउथ स्टार राम चरण की फिल्म ‘RRR’ को छोड़ दिया जाए तो इसके अलावा उनकी फिल्में कुछ खास नहीं रही थीं। ‘RRR’ के बाद ‘आचार्य’ जैसी फिल्म रिलीज की गई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। ऐसे में अब वो 2024 में फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर को एक्शन में मोड में देखा जाएगा। ये एक एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन एस शंकर ने किया है। इसमें एक्टर को कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते हुए देखा जाएगा। उनके अलावा फिल्म में एसजे सूर्या और नवीन चंद्रा भी दिखाई देंगे।