Bollywood Star Kids Debut in 2024: साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव में आ पहुंचा है। नए साल 2024 में महज कुछ ही दिन बचे हैं। 2023 में कई बॉलीवुड स्टारकिड्स ने बड़े पर्दे पर एंट्री मारी और लोगों ने उन्हें पसंद भी किया। इसमें सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदास, मिहिर आहूज जैसे कई स्टास किड्स के नाम शामिल हैं। ऐसे में अब कुछ और नए नाम की चर्चा जोरों पर है कि वो 2024 में स्क्रीन्स पर एंट्री मार सकते हैं। इसमें इब्राहिम अली खान से लेकर राशा थडानी के नाम शामिल हैं।
शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बिना एक्टिंग में डेब्यू किए ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में अब खबर है कि वो 2024 में करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। शनाया, संजय कपूर की बेटी होने के साथ-साथ जाह्नवी-खुशी कपूर की बहन भी हैं। इसके अलावा शनाया साउथ फिल्म ‘वृषभ’ में काम कर रही हैं। इसके जरिए वो मोहनलाल संग स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं।
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी समय से चर्चा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वो 2024 में अपना एक्टिंग में डेब्यू कर सकते हैं। आपको बता दें कि इब्राहिम ने करण जौहर को फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में असिस्ट किया था। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो 2024 में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्मों में भी एंट्री मार सकते हैं।
राशा थडानी
रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी अक्सर अपनी खूबसूरती की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। खबरों की मानें तो चर्चा है कि वो 2024 में बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। माना जा रहा है कि वो अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से कर सकती हैं।
अहान पांडे
चंकी पांडे का भतीजा और एक्ट्रेस अनन्या पांडे का कजिन अहान पांडे साल 2024 में एक्टिंग में करियर शुरू कर सकते हैं। पिछले कुछ समय पहले उनकी बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खूब चर्चा रही थी।
अमन देवगन
अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी बड़े पर्दे पर एक्टिंग का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। अमन साल 2024 में अपना बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं।
पश्मीना रोशन
ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन को लेकर भी चर्चा जोरों पर है कि वो साल 2024 में अपना एक्टिंग डेब्यू कर सकती हैं।