साल 2023 का अंत होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में नए साल 2024 के आगाज के साथ लोगों की नई उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस लिस्ट में सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं। वो नई उम्मीदों के साथ इसका इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में ‘एनिमल’, ‘सैम बहादुर’ और ‘मिर्जापुर 3’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज के नाम शामिल हैं। चलिए बताते हैं कौन सी फिल्म और वेब सीरीज कब-कहां रिलीज की जाएगी।
‘एनिमल’
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की। इसे 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें तृप्ति डिमरी का किरदार काफी चर्चा में रहा। ऐसे में जो लोग सिनेमाघरों में इसे नहीं देख पाए थे वो इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कथित तौर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म को 26 जनवरी, 2024 को नेटफ्लिक्स से रिलीज किया जाएगा।
‘सैम बहादुर’
विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल प्ले किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 26 जनवरी, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा।
‘टाइगर 3’
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला। इसमें इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में थे। इसमें रेवती, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी, रिद्धि डोगरा और विशाल जेठवा अहम भूमिका में थे। इसे कथित तौर पर साल 2024 में प्राइम वीडियो रिलीज किया जाएगा।
‘दो पत्ती’
कृति सेनन और काजोल स्टारर फिल्म ‘दो पत्ती’ को नेटफ्लिक्स से साल 2024 में रिलीज किया जाएगा। इसका निर्माण प्रोडक्शन हाउस ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया। इसमें काजोल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।
‘अमर सिंह चमकीला’
दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को 2024 में नेटफ्लिक्स से रिलीज किए जाने की चर्चा है। इसे इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित किया गया था। इसे महिमा चौधरी द्वारा निर्मित किया गया है। ये फिल्म दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला पर आधारित है।
’12वीं फेल’
विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ (12th Fail) छोटे बजट की फिल्म थी। इसमें आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार के लाइफ की कहानी को दिखाया गया है। इसे कथित तौर पर साल 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जा सकता है।
‘मिर्जापुर 3’
पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ काफी चर्चा में है। इसके पहले दो सीजन्स हिट रहे हैं। दोनों को प्राइम वीडियो से रिलीज किया गया था। ऐसे में अब इसके तीसरे सीक्वल को अगले साल यानी कि 2024 को प्राइम वीडियो से रिलीज किया जाएगा।
‘फर्जी’
शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ हिट रहा है। इसके दूसरी सीजन का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है, जो कि अगले साल यानी कि 2024 में प्राइम वीडियो से रिलीज किया जाएगा।
‘पंचायत 3’
प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘पंचायत 3’ को अगले साल यानी कि 2024 में प्राइम वीडियो से स्ट्रीम किया जाएगा। इसके पहले दो सीजन काफी चर्चा में रहे थे। दोनों को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें एक्टर जितेंद्र ने लीड रोल प्ले किया है।
‘आश्रम-5’
बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चार पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जिसके बाद अब इसके पांचवे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लोग इसकी रिलीज में आंख गड़ाए बैठे हुए हैं। इसके नए सीजन को 2024 में रिलीज किए जाने की चर्चा है।