बॉलीवुड में भी आजादी का रंग कुछ इस कदर चढ़ा हुआ है कि सब कुछ नारंगी, सफेद और हरे रंग में रंगा हुआ ही नजर आ रहा है। इसके चलते स्टार्स भी आजादी का जश्न खास अंदाज में मना रहें। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया में एक्टिव रहने के चलते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी तिरंगे वाली तस्वीर शेयर कर रहे हैं। वहीं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भी इस दौरान तिरंगा लहराती हुई नजर आईं। प्रियंका ने सोशल साइट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह तिरंगे को प्राइड बता रही हैं। प्रियंका तिरंगे को अपने गले से लपेटे हुए हैं। प्रियंका इस तस्वीर में काफी प्रेश नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर में वाइट गंजी और लाइट ब्लू डेनिम पहनी हुई है। वहीं उनके बाल खुले हैं, साथ में उन्होंने तिरंगे का दुपट्टा अपने गले में रैप किया हुआ है।

इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए प्रियंका लिखती हैं ‘ इंडिपेंडेंस डे, माय हार्ट बिलॉन्ग्स टू इंडिया, जय हिंद’ प्रियंका अपनी इस तस्वीर को शेयर कर के देश के प्रति अपना प्यार, मान और सम्मान जता रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था।

यह वीडियो ‘पहली बार मोहब्बत की है’ है, यह फिल्म ‘कमीने’ का गाना है। फिल्म कमीने के 8 साल पूरे होने पर प्रियंका ने इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ अपने फैंस को भी थैंक्स कहा है। उन्होंने वीडियो पर कैप्शन लिखा, ‘समय सच में उड़ता है। फिल्म ‘कमीने’ को 8 साल पूरे हुए, इस प्यार के लिए शुक्रिया।’