Happy Holi 2023 Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। आज 8 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली से पहले ही लोग शुभकामना संदेश भेजने लगते हैं। रंगों के त्योहार में पूरे देश में धूम मची हुई है। इस त्योहार को आम से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक खूब पसंद करते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी के बाद पहली होली है, कपल ने एक-दूसरे को खूब रंग-गुलाल लगाया और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर होली की तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को होली पर पत्र लिखा है। मनोरंजन की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें।
नव्या नवेली नंदा एक होली सेलिब्रेशन में पार्टी में शामिल हुईं, जहां 30 देशों के लगभग 60 लोग मौजूद रहे. वहीं उन सभी ने साथ मिलकर एक साथ होली मनाई।
मंदिरा बेदी, टीवी और फिल्मों की दुनिया का बड़ा नाम हैं। होली के मौके पर उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह त्योहार धूमधाम से मनाती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी होली के त्योहार को मनाया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (जेह) के साथ इस होली पर खूब धूम धड़ाका किया है। सेलिब्रेशन की की तस्वीरें करीना ने अपने इंस्टा पर शेयर की है।
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने होली के मौके पर अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ कुछ नई फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अब इस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं, लोगों का कहना है कि इस्लाम में यह सब नहीं होता।
ऋतिक रोशन ने होली के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह एक्स वाइफ और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक ने कहा है कि न रंग, न भांग, बस वर्कआउट कर रहे हैं। अब ऋतिक के इस पोस्ट को लेकर लोग उनपर निशाना साध रहे हैं।
जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया
उर्वशी रौतेला ने इस बार जमकर होली खेली है। वह अपनी मां मीरा रौतेला के साथ एक पार्टी का हिस्सा बनी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म चंद्रमुखी के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह होली का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अजलि अरोड़ा ने अंजलि अरोड़ा ने रंगों के साथ-साथ फूलों की होली खेली है।