Happy Diwali 2018 Songs: दिवाली का त्योहार इस साल 7 नवंबर को मनाया जा रहा है। खुशी, उल्लास, अपनेपन और रौशनी के इस त्योहार का हम सभी को सालभर इंतजार रहता है। दिवाली के इस त्यौहार पर हम अपने घरों को सजाते हैं। परिवार के सभी लोग इस खास मौके के लिए इकट्ठे होते हैं। रौशनी के इस त्यौहार पर पूजा पाठ के साथ नाच गाना भी किया जाता है। वैसे इस त्योहार को मनाने का सभी का अलग-अलग तरीका है। किसी को मिठाईयां बांटकर दिवाली मनाना पसंद होता है तो किसी को पटाखे जलाकर। कुछ लोगों को दिवाली के दिन डांस और संगीत भी पसंद होता है।
बॉलीवुड ने भी दिवाली पर लोगों का खूब ख्याल रखा है। बॉलीवुड ने इस मौके के लिए हमें ऐसे तमाम गाने दिये जिनका हम दिवाली के मौके पर आनंद उठा सकते हैं। इन गानों के साथ आप अपनी दिवाली पार्टी की रंगीनियत और बढ़ा सकते हैं। तो आइए हम आपको कुछ बेहतरीन बॉलीविड गानों की लिस्ट दे रहे हैं जिनके साथ आप भी दिवाली के त्योहार में बॉलीवुड की तड़का लगा सकते हैं।
1. आई है दिवाली (Aamdani Atthanni Kharcah Rupaiya, 2001)
2. पैरों में बंधन है (Mohabbatein, 2000)
3. मेरी सांसों में तू है समाया (Kabhi Khushi Kabhi Gham, 2001)
4. नगाड़ा संग ढ़ोल बाजे (Goliyon ki Rasleela- Ramleela, 2013)
5. घूमर (Padmawat, 2018)
6. गणपति बप्पा मोरेया (Judwa-2, 2017)