28 नवंबर 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल यामी गौतम का जन्म बिलासपुर के हिमाचली परिवार में हुआ था। उनकी पढ़ाई और परवरिश चंडीगढ़ में हुई है। उनके पिता मुकेश गौतम पंजाबी जबकि मां पहाडी हैं। पिता पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर और पीटीसी पंजाबी के उपाध्यक्ष हैं जबकि मां अंजलि गौतम हाउसवाइफ हैं। यामी की बहन का नाम सुरीली है जिन्होंने पंजाबी फिल्म पावर कट के जरिए डेब्यू किया है। यामी के पास कानून की स्नातक डिग्री है। इस साल एक्ट्रेस अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं।

बचपन से ही यामी का सपना एक आईएएस अधिकारी बनने का था लेकिन 20 साल की उम्र में उन्होंने निर्णय लिया कि वो एक्टिंग में अपना करियर बनाएंगी। उन्हें पढ़ने, इंटीरीयर डेकोरेशन और म्यूजिक सुनने का काफी शौक है। फिल्मों में करियर बनाने के लिए यामी मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं। टीवी शो चांद के पार चलो के जरिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य जिनके बारे में आपको कम ही पता होगा।

1. यामी 6 भाषाओं पंजाबी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कनन्ड़ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

2. कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो ये प्यार ना होगा कम के जरिए यामी को पहचान मिली थी।

3. बचपन में यामी काफी शैतान थीं। स्कूल में एक बार उन्हें आईसीएसई बोर्ड एग्जाम में अपनी टीचर के नकली साइन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। पिछला रिकॉर्ड साफ-सुथरा होने की वजह से उन्हें केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।

4. विक्की डोनर के जरिए यामी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके लिए उन्हें जी सिने का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था।

5. यामी और आयुष्मान एक-दूसरे को विक्की डोनर फिल्म में साथ काम करने से पहले जानते थे। दोनों ही आपस में फैमिली फ्रेंड्स हैं।

6. यामी को पंजाबी नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय खाना बहुत पसंद है। टीवी पर जब उन्होंने खाना बनाने वाले रिएलिटी शो में हिस्सा लिया था तो उन्होंने लजीज उत्थपम बनाया था।