बॉलीवुड में हम चाहे 70 के दशक की बात करें या फिर 90 के दशक की। उस दौर में इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस रही हैं, जिनके फैन तो खुद सिनेमा जगत के सेलेब्स भी हैं। इसकी लिस्ट तो काफी लंबी है। ऐसे में आज हम आपको केवल तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, आज वो 40 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 4 मई, 1983 को हुआ था। एक्ट्रेस जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं, उतनी ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी। लेकिन, 3 अफेयर और एक सगाई तोड़ने के बाद भी वो सिंगल हैं। इसकी वजह भी उन्होंने इसके बारे में बताया था।
तृषा कृष्णन लंबे समय के बाद ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyin Selvan 2) के जरिए पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। वो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके साउथ के तीन एक्टर से अफेयर और एक बिजनेसमैन से सगाई भी टूट चुकी है। ऐसे में उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं। साथ ही वो शादी क्यों नहीं करना चाहती हैं?
भल्लादेव संग वायरल हुई थी रोमांटिक फोटो
तृष्णा कृष्णन के अफेयर की बात आती है तो सबसे पहले उनका नाम ‘बाहुबली’ एक्टर राणा दग्गुबाती संग जोड़ा जाता है। अफेयर ही नहीं दोनों के अफेयर के साथ-साथ इनकी प्राइवेट फोटो भी लीक हो चुकी है। दोनों कुछ समय तक ही एक-दूसरे को डेट किया था और बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था।
थलापति विजय संग जुड़ा था नाम
इसके साथ ही तृषा और थलापति विजय के लिंकअप की खबरें भी मीडिया में खूब रही हैं। साल 2005 में इनके अफेयर की खबरें मीडिया में आने लगी थी। इनकी पहली मुलाकात फिल्म ‘घिली’ के सेट पर हुई थी। इनकी रिलेशनशिप की खबरों से एक्टर की जिंदगी में भूचाल आ गया था। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि विजय और तृषा के अफेयर खबरों ने इतना जोर पकड़ लिया था कि इसकी वजह से एक्टर की पत्नी संगीता सोरलिंगम के साथ रिश्ते में भी दरारें आने लगी थी। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों पर अपना रिएक्शन देकर विराम लगा दिया था।
धनुष संग रही लिंकअप की खबरें
इसके साथ ही तृषा की जिंदगी में तीसरे एक्टर धनुष रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि इनके बीच अच्छा खासा रिश्ता रहा था। दोनों के अफेयर की अफवाहें भी खूब रही थी। यहां तक कि कहा ये भी जाता है कि धनुष की वजह से ही एक्ट्रेस की सगाई तक टूट गई थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।
टूट चुकी तृषा की सगाई भी
वहीं, तृषा कृष्णन ने उन दिनों सभी चौंका दिया था जब उन्होंने बिजनेसमैन वरुण मणियन के साथ सगाई की थी। इसके बाद सभी लोग उनकी शादी की तारीख को जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे। फिर इसी बीच एक दिन इनके ब्रेकअप की खबर आती है, जिसने फैंस के सपनों पर पानी फेर दिया था। इनके अलग होने की वजह एक्ट्रेस का पुराना रिश्ता माना जाता है।
क्यों शादी नहीं करना चाहतीं तृषा?
3 अफेयर और एक सगाई तोड़ने के बाद आज तृषा कृष्णन सिंगल हैं और वो शादी नहीं करना चाहती हैं। इसकी वजह के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘वो ड्यूटी के लिए शादी करके फिर तलाक नहीं लेना चाहती हैं। उनकी जानकारी में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने खुशी-खुशी शादी तो की मगर अब वो अपना रिश्ता तोड़ने के बारे में सोच रहे हैं।’ एक्ट्रेस का मानना है कि ‘अगर लोग इस रिश्ते में खुश नहीं हैं तो फिर शादी के बंधन में क्यों बंधें?’ इसके साथ ही तृषा ने ये भी कहा था कि ‘वो अभी सही इंसान से नहीं मिली हैं।’