Happy Birthday Thalapathy Vijay Highest Paid Actor: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं। उनका रियल नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर हैं। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने नाम में बदलाव किए थे। वो इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारों में से एक हैं। आज एक्टर अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज के ही दिन 1974 में चेन्नई में हुआ था। वो साउथ के बिगेस्ट और महंगे स्टार्स में गिने जाते हैं। एक्टर ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। ऐसे में आपको उनके बर्थडे के मौके पर विजय के बारे में दिलचस्प बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

थलापति विजय ने अपने करियर (Thalapathy Vijay Career) की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने महज 10 साल की उम्र में पहली बार फिल्म में काम किया था। वहीं, बतौर लीड एक्टर उन्होंने 18 की उम्र में फिल्म की थी। विजय ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की और इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हुए। आज वो सिनेमा जगत के महंगे सितारों में गिने जाते हैं। लेकिन उनके करियर का रोड़ा खुद उनके पिता एस ए चंद्रशेकर बन गए थे। वो खुद एक डायरेक्टर हैं। विजय ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है मगर पिता का सुपरहिट करियर बेटे के रास्ते का रोड़ा बन रहा था।

नेपोटिज्म को लेकर अक्सर देखा गया है कि स्टार किड्स को काफी फायदा मिलता है। वहीं, थलापति विजय को इससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। हालांकि, एक्टर ने कभी हार नहीं मानी और सुपरस्टार का खिताब अपने नाम किया।

फोर्ब्स में 7 बार नाम दर्ज करा चुके थलापति विजय

साउथ स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay Highest Paid Actor) इंडस्ट्री के महंगे सितारों में से एक हैं। उनका नाम हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में दर्ज है। इतना ही फोर्ब्स के पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में भी उनका नाम एक नहीं बल्कि सात बार दर्ज हो चुका है। एक्टर अब तक करीब 64 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

बहरहाल, अगर थलापति विजय के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी आने वाली फिल्मों में ‘लियो’ (Leo) है। इसे लेकर एक्टर इन दिनों चर्चा में भी हैं। इसका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। फैंस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।