टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में सिक्का जमाया है। लोग उन्हें उनकी एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस अदाओं और क्यूटनेस के लिए भी काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस टीवी शोज के साथ करण कुंद्रा को डेट करने की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले वो आधी उम्र के हीरो के साथ शादी करने की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। इस पर काफी बवाल भी मच चुका है। चलिए आज आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े उस विवाद के बारे में बताते हैं…

टीवी सीरियल ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे के मौके पर लव लाइफ और करियर के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने साल 2013 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला शो ‘मधुबाला: एक इश्क एक जुनून’ था। उन्होंने अपने करियर में ‘बेइंतेहा’, ‘बालिका वधू’ और ‘कृष्णादासी’ जैसे शोज में काम किया है।

‘शादी’ की वजह से विवादों में रहीं तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश अब भले ही करण कुंद्रा को डेट करने की वजह से चर्चा में रहती हैं। मगर वो अपने से आधी उम्र के हीरो के साथ शादी करने की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। मगर ये शादी रियल की नहीं बल्की रील की है। दरअसल, एक्ट्रेस ‘पहरेदार पिया की’ में काम किया था। इसमें दिखाया गया था कि उन्होंने इसमें एक 18 साल की लड़की का किरदार निभाया था, जिसकी शादी आधी उम्र के राजकुमार से होती है। ऐसे में शो के कॉन्सेप्ट से लेकर इसके सीन्स तक पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि सीरियल को बंद करना पड़ा था।

हालांकि, बाद में शो को वापस से शुरू किया गया था, जिसमें तेजस्वी को उन्हीं की उम्र के राजकुमार की बीवी के रोल में दिखाया गया था। तब जाकर शो से जुड़ा विवाद खत्म हुआ था।

9 साल बड़े एक्टर को डेट कर रहीं तेजस्वी

तेजस्वी इन दिनों करण कुंद्रा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों में 9 साल का फासला है। इनके बीच नजदीकियां टीवी शो ‘बिग बॉस’ की सीजन 15 में बढ़ी थी। तभी से दोनों का साथ कायम है। दोनों अक्सर लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। लोगों को उनकी केमिस्ट्री भी काफी पसंद आती है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ‘नागिन 6’ जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। वो टीवी की पॉपुलर हीरोइनों में से एक हैं।