Happy Birthday Tabu: 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu Birthday) आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘दृश्यम’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ-साथ अब वो ओटीटी पर भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर रही हैं। 52 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस फिल्मों में एक्टिव हैं और बेहतरीन काम कर रही हैं। उनके बारे में ये सारी बातें एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। तब्बू आज 52 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 4 नवंबर, 1971 को हैदराबाद में हुआ था।
हैदराबाद में जन्मी तब्बू ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उनकी पहली फिल्म देवानंद के साथ थी। इसका टाइटल ‘हम नौजवान’ था। उन्होंने बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म ‘पहला-पहला प्यार’ से की थी हालांकि, उन्हें पहचान अजय देवगन की मूवी से मिली थी।
इस फिल्म के बनाने में लगे 8 साल, हुई फ्लॉप
तब्बू ने अपने करियर में ना केवल हिंदी में बल्कि तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। वो असल जिंदगी में शबाना आजमी और बाबा आजमी की भतीजी हैं। एक्ट्रेस के करियर में एक ऐसी फिल्म रही है, जिसे बनने में आठ साल का वक्त लगा। पहले उन्हें बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी मूवी ‘प्रेम’ से करियर शुरू करना था। इसमें वो संजय कपूर के अपोजिट थीं लेकिन, इसे बनाने में 8 साल का वक्त लग गया और जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो सुपर फ्लॉप साबित हुई।
अजय देवगन संग जमाई जोड़ी
इसके बाद तब्बू ने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘विजयपथ’ में रोमांस किया, जो उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस मूवी की रिलीज के बाद उन्हें नेम और फेम दोनों ही मिला है। इसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने साथ में ‘हकीकत’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। ऑनस्क्रीन रोमांस के साथ-साथ उनकी लव स्टोरी भी खूब चर्चा में रही। इनका प्यार जगजाहिर है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि वो उनकी वजह से अब तक सिंगल हैं।
कई भाषाएं जानती हैं तब्बू
इसके अलावा तब्बू के बारे में बात की जाए तो वो इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। वो एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि कई भाषाओं को बोलने के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें हिंदी-अंग्रेजी के अलावा उर्दू, तेलुगु, मराठी, स्पेनिश, मलयालम और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है।