टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘बागी’ (Baaghi) सिनेमाघरों में हिट रही थी। इसमें श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही लाइमलाइट साउथ एक्टर सुधीर बाबू ने चुराई थी। अब आप सोच रहे होंगे कि फिल्म में सुधीर बाबू (Sudheer Babu) ने कौन सा रोल प्ले किया था। उन्होंने मूवी में विलेन यानी की राघव का किरदार निभाया था। आज वो किसी पहचान की मोहताज उन्हें साउथ का हैंडसम हंक कहा जाता है। उनके बारे में ये सारी बातें जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं…

साउथ एक्टर सुधीर बाबू का जन्म आज ही के दिन 11 मई, 1980 को विजयवाड़ा में हुआ था। वो फिल्मों में आने से पहले एक बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुके हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म ‘ये माया चेसावे’ थी। इसमें वो नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आए थे। लेकिन उन्हें ‘प्रेमा कथा चित्रम’ से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

महेश बाबू के जीजा हैं सुधीर बाबू

सुधीर बाबू के बारे में ये सभी लोग जानते हैं कि वो साउथ और बॉलीवुड तक में काम कर चुके हैं। लेकिन उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू के जीजा हैं। सुधीर बाबू ने प्रियदर्शनी घट्टमनेनि से शादी की है। इनके दो बच्चे चरित मानस और दर्शन भी हैं।

टाइगर श्रॉफ से हो चुकी भिड़ंत

साउथ के अलावा टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘बागी’ थी, जो कि साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें वो एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के प्यार में होते हैं और एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ के। ऐसे में दोनों स्टार्स के बीच जमकर भिड़ंत देखने के लिए मिलती है। इसमें विलेन का किरदार निभाकर वो छा गए थे। उनकी फिटनेस और चार्मिंग लुक पर लोग फिदा हो गए थे। बहरहाल, अगर उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो वो ‘हरोम हारा: द रिवॉल्ट’ में नजर आने वाले हैं।