साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मीना (Meena) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के अलावा वो एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने सिनेमा एक्सप्रेस अवॉर्ड्स से लेकर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ और तमिल नाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड तक अपने नाम किया है। ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। एक्ट्रेस आज 47 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनकी लाइफ के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
साउथ एक्ट्रेस मीना का जन्म आज ही के दिन 1976 में चेन्नई में हुआ था। उन्होंने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू कर दी थी। उनकी पहली फिल्म ‘नंजंगल’ थी, जो कि 1982 में रिलीज की गई थी। इसमें शिवाजी गणेशन ने लीड रोल प्ले किया था। यही नहीं एक्ट्रेस ने रजनीकांत की फिल्म Enkeyo Ketta Kural में भी काम किया है। मीना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करीब 45 फिल्मों में काम किया है।
1991 में बतौर लीड एक्ट्रेस किया डेब्यू
मीना ने बतौर लीड एक्ट्रेस 1991 में करियर शुरू किया। उनकी पहली फिल्म तमिल थी, जिसमें राज किरन लीड रोल में थे। इसका नाम ‘ En Rasavin Manasile’ था। इस मूवी से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। इसके बाद इसी मूवी की तेलुगू रीमेक Moratodu Naa Mogudu नाम से बनाया गया। इसे 1992 में रिलीज किया गया था। इसमें मीना को ही कास्ट किया गया था। फिर एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मीना ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म चंकी पांडे के साथ थी, जिसका टाइटल ‘पर्दा है पर्दा’ मूवी को 1992 में ही रिलीज किया गयाथा। इसके बाद वो इंडस्ट्री में बड़े मेकर्स की पसंद बन गईं और कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स भी उन्होंने अपने नाम किए।
शादी के 13 साल बाद पति को खोया
साउथ एक्ट्रेस मीना प्रोफेशनल लाइफ में तो सफल रही हैं। मगर पर्सनल लाइफ उनकी कुछ ठीक नहीं रही। उन्होंने शादी के 13 साल बाद ही पति विद्यासागर को खो दिया था। एक्ट्रेस ने बैंग्लौर बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 12 जुलाई, 2009 को शादी कर ली थी। इस शादी से एक्ट्रेस की बेटी नैनिका हैं। उन्होंने भी महज 5 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘थेरी’ में काम किया था। इसे 2016 में रिलीज किया गया था। वहीं, एक्ट्रेस पति का 2022 में लंग्स इंफेक्शन की वजह से निधन हो गया था।
पति की मौत के बाद धनुष से रही शादी की चर्चा
पति विद्यासागर के निधन के बाद एक्ट्रेस मीना का नाम रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष के साथ जुड़ा। यहां तक कि दोनों को लेकर शादी की खबरों ने भी काफी जोर पकड़ा था। ये खबरें उस समय की थी। जब धनुष अपनी वाइफ और रजनीकांत की बेटी के साथ तलाक को लेकर चर्चा में आए थे। इसी दौरान धनुष का नाम मीना से जुड़ा था। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने इस पर सफाई भी दी थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो अभी तक अपने पति के जाने का गम नहीं भुला पाई हैं। उन्हें आज भी यकीन नहीं होता है कि वो नहीं हैं। इस बीच ऐसी खबरें कैसे और कहां से आईं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं। वो इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और अच्छी फिल्मों की तलाश में हैं। ताकि बेटी को अच्छा भविष्य दे सकें।
