Sharmila Tagore Blockbuster Movie: 70-80 के दशक में शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की सिल्वर स्क्रीन पर तूती बोलती थी। वो अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें उनकी बोल्डनेस के लिए भी जाना जाता है। वो बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने पहली बार पर्दे पर बिकिनी पहनी थी और खूब लाइमलाइट बटोरी थी। यहां तक कि उनकी बिकिनी का मामला संसद तक में पहुंच गया था। शर्मिला टैगोर 79 साल की हो गई हैं। वो आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके बर्थडे (Sharmila Tagore Birthday) के मौके पर आपको उनकी उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ की तरह ही बवाल काटा था।

शर्मिला टैगोर कभी भी फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं। वो हर फिल्म के बाद इससे दूरी बनाने के बारे में सोचती थीं। लेकिन, किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था और स्क्रीन से खुद को दूर नहीं कर पाईं। खूबसूरती के साथ-साथ उनकी एक्टिंग इतनी बेहतरीन थी कि जब भी वो पर्दे पर आती थीं तो धमाल ही मचा जाती थीं। उन्होंने स्कूल के दिनों से ही एक्टिंग में करियर शुरू कर दिया था। 1959 में आई ‘अपुर संसार’, ‘द वर्ल्ड ऑफ अपू’ का ट्रांसलेशन थी और सत्यजीत रे की ‘अपू ट्राइलॉजी’ का एक हिस्सा। इसमें एक्ट्रेस का केवल 20 मिनट का रोल था और इस 20 मिनट में ही उन्होंने साबिक कर दिया कि वो पर्दे पर चमकने की तैयार हैं। इसमें उनेहोंने ‘बालिका वधू’ का किरदार निभाया था। यहां से एक्ट्रेस की किस्मत बदली और वो कभी भी खुद को पर्दे से दूर नहीं कर पाईं।

54 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही

यूं तो शर्मिला टैगोर ने इंडस्ट्री के जाने-माने और बड़े सितारों के साथ काम किया है और पर्दे पर अपनी एक्टिंग का दम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी कड़ी में 54 साल पहले एक्ट्रेस की एक फिल्म आई, जो काफी चर्चा में रही और बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ बिजनेस किया। इसमें उनके साथ लेजेंड्री एक्टर राजेश खन्ना ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। दोनों स्टार्स की ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘अराधना’ रही थी, जिसे 1969 में रिलीज किया गया था। बताया जाता है कि इस मूवी का बजट 80 लाख था। इसमें स्टार कास्ट की फीस भी शामिल थी।

50 हफ्तों तक नहीं हटी फिल्म

फिल्म ‘अराधना’ में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की केमिस्ट्री लोगों को इतनी जोरदार लगी थी कि ये 50 हफ्तों तक तो सिनेमाघरों से हटी ही नहीं थी। लो बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसने 17 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। आज के दौर से इन आंकड़ों की तुलना की जाए तो ये 900 करोड़ से भी ज्यादा होता है। अब ऐसे में इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौर में फिल्म को लेकर लोगों में क्या दीवानगी रही होगी।

हिट हुए थे गाने

‘अराधना’ तो हिट ही रही। लोगों को राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की प्रेम कहानी अच्छी लगी थी। साथ ही इसके गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने थे। फिर चाहे वो ‘मेरे सपनों की रानी’ हो या फिर ‘रूप तेरा मस्ताना’। ये आगे आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। 5 दशक के बाद भी लोग इन्हें आज भी सुनना पसंद करते हैं।