साउथ सिनेमा जगत की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की पॉपुलैरिटी ‘पुष्पा’ (Pushpa: The Rise) के बाद काफी बढ़ी है। एक्ट्रेस आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 5 अप्रैल, 1996 को हुआ था। रश्मिका ने बहुत कम समय में ही काफी नेम और फेम कमाया है। जहां उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब नाम कमाया वहीं, उनकी निजी जिंदगी के भी कम चर्चे नहीं रहे हैं। ऐसे में आज उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनके अफेयर के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

‘पुष्पा’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 19 साल की उम्र में एक्टिंग में करियर की शुरुआत कर ली थी और महज 25 साल में वो नेशनल क्रश बन गई थीं। अपनी क्यूटनेस से एक्ट्रेस लाखों का दिल जीत लेती हैं फिर चाहे वो फिल्म हो या फिर पब्लिक अपीयरेंस। इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी डेब्यू के समय से ही काफी हैडलाइन्स में रही हैं।

दरअसल, रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से बड़े पर्दे पर एंट्री की थी। पहली ही फिल्म में वो अपनी अदाओं से लोगों की चहेती बन गईं। जहां वो पहली फिल्म से लोगों का क्रेश बनीं वहीं, एक्ट्रेस का क्रश उनकी डेब्यू फिल्म के को-एक्टर रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) बन चुके थे। ‘किरिक पार्टी’ में साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। यहां तक कि कपल ने सगाई भी कर ली थी। मगर, कुछ समय के बाद ही इनके रिश्ते में खटपट शुरू हो गई थी और बताया जाता है कि महज 14 महीने में ही ये एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

विजय देवरकोंडा जमी कैमिस्ट्री
रक्षित शेट्टी के साथ रिश्ता टूटने के बाद रश्मिका मंदाना ने साल 2018 में विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘गीतो गोविंदम’ में काम किया। इसमें दोनों की बवाल कैमिस्ट्री ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया था। फिल्म की हिट के साथ ही इनके अफेयर की चर्चा खूब होने लगी। हालांकि, दोनों कभी अपने रिलेशनशिप की बात को कबूला नहीं। बीते कुछ महीने पहले भी इनके अफेयर की चर्चा जोरों पर रही थी। कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों साथ में मालदीव वेकेशन पर भी साथ गए थे। दोनों एक्ट्रेस ने नए साल 2023 की शुरुआत साथ में ही मालदीव से की थी। हालांकि, इस पर रश्मिका कोई रिएक्शन नहीं आया था।

हां, मगर एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा के साथ बार-बार नाम जोड़े जाने पर अपना रिएक्शन जरूर दिया था कि इससे वो, उनकी लाइफ और परिवार काफी प्रभावित हो रहे हैं। इन सभी बातों का उनके परिवार पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया था कि उनका लिंकअप करना बंद कर दें।

अब इस एक्टर की हुई रश्मिका की लाइफ में एंट्री!
अब इन दिनों एक बार फिर से रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इस बार उनका नाम विजय देवरकोंडा नहीं बल्कि साउथ के जाने-माने एक्टर बेलमकोंडा साई श्रीनिवास के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर भी साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, अभी इस पूरे मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है और रश्मिका या एक्टर की ओर से रिलेशनशिप को लेकर कोई घोषणा भी नहीं की गई है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
बहरहाल, इन सबके अलावा अगर रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आखिरी बार उन्हें हिंदी फिल्म ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) में देखा गया था। इसके साथ ही साउथ में एक्ट्रेस थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के साथ फिल्म ‘वरिसु’ में देखा गया था। वहीं, उनकी आने वाली फिल्मों में ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa: the rule) है। इसके अलावा भी उनके पास हिंदी के कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वो जल्द ही दिखाई देने वाली हैं।