मलयाली सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल (Mohanlal) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग साउथ के साथ-साथ हिंदी में भी खूब है। हिंदी दर्शक भी उनकी फिल्मों और एक्शन को देखना काफी पसंद करते हैं। वो प्रोफेशनल जादूगर हैं। मोहनलाल ना केवल एक्टर बल्कि प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, आर्मी लेफ्टिनेंट और रेसलर भी हैं। उन्होंने 4 दशकों के करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ-साथ एक्टर शिपिंग कंपनी, दुबई और भारत में कई रेस्टोरेंट भी चलाते हैं। उन्हें काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं और उन्हें साउथ का अंबानी भी कहा जाता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक आज साउथ स्टार मोहनलाल के बारे में बात क्यों कर हैं? दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि एक्टर आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1960 में केरला में हुआ था। उनके पिता केरल सरकार के लॉ सेक्रेटरी थी। एक्टर का पहले नाम प्यारे लाल रखा गया था, जो कि उनके मामा ने दिया था। हालांकि, बाद में इसे रोशनलाल और फिर मोहनलाल कर दिया गया। एक्टर ने तमिल, तेलुगू, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्हें सिनेमा में अपने योगदान के लिए साल 2001 में पद्मश्री और 2019 में पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है।
17 की उम्र में बने रेसलिंग चैंपियन
मोहनलाल छोटी उम्र में ही फेमस हो गए थे। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में ही इतिहास रच दिया था। 1977-78 में उन्होंने केरला स्टेट रेसलिंग चैंपियन में हिस्सा लिया था और जीत हासिल की थी। उनका सेलेक्शन नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हो गया था। हालांकि, एक्टर को फिल्मों में आना था, जिसकी वजह से वो रेसलिंग में अपना करियर आगे नहीं बढ़ा पाए। इतना ही नहीं वो ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हैं।
बुर्ज खलीफा में भी मोहनलाल का घर
मोहनलाल अपनी लैविश लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर अपने परिवार के साथ कोच्चि में रहते हैं। यहां उनका थेवारा और एलामक्कारा में दो आलीशान बंगला है। चेन्नई, ऊटी, महाबलिपुरम में भी उनके पास कई घर हैं। इतना ही नहीं एक्टर का जलवा दुबई तक में कायम है। उनके पास तो बुर्ज खलीफा में भी घर है। उनका फ्लैट 19वें फ्लोर पर है।