90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं। मगर उन्हें अक्सर इवेंट और टीवी शोज में देखा जाता रहा है। डांसिंग क्वीन माधुरी की एक झलक पाने का फैंस आज भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। मगर, करियर की शुरुआत कुछ ठीक नहीं थी। एक्ट्रेस ने पहली फिल्म करने के बाद एक्टिंग छोड़ माइक्रोबायोलॉजिस्ट बनने तक का प्लान बना लिया था।

दरअसल, माधुरी दीक्षित आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे (Madhuri Dixit Birthday) के मौके पर आपको उनके करियर और लाइफ के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों में ही काफी उतार-चढ़ाव तक देखे हैं। उन्होंने करीब 70 फिल्मों में काम किया है। इसमें ‘तेजाब’, ‘त्रिदेव’, ‘दिल’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘खलनायक’, ‘राजा’, ‘दिल तो पागल है’, ‘देवदास’ जैसी ढेरों फिल्मों में काम किया है।

पहली फिल्म के बाद एक्टिंग छोड़ने का बना लिया था मन

माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म ‘अबोध’ रही थी। ये फ्लॉप रही थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मना बना लिया था और माइक्रोबायोलॉजिस्ट बनने के लिए कॉलेज तक में दाखिला ले लिया था। लेकिन एक्ट्रेस के पास बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। ऐसे में उन्होंने 6 महीने में ही कॉलेज को छोड़ दिया था और फिर एक्टिंग में ही अपना करियर बनाया।

5 फ्लॉप के बाद 21 साल एक्टर संग बोल्ड सीन कर चमकी किस्म

शुरुआती दिनों में माधुरी दीक्षित के लिए करियर आसान नहीं था। उन्होंने लगातार 5 फ्लॉप फिल्में दी थी। इसमें ‘अबोध’, ‘मानव हत्या’, ‘हिफाजत’, ‘स्वाति’ और ‘उत्तर दक्षिण’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। 5 फ्लॉप के बाद एक्ट्रेस के हाथ विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की फिल्म लगी। माधुरी ने फिल्म ‘दयावान’ में 21 साल बड़े एक्टर के साथ इस मूवी में काम किया था और बेहद ही बोल्ड सीन किए थे। उनका वो किरदार और सीन काफी चर्चा में रहा था। इससे वो रातों-रात लाइमलाइट में आई थीं। ये उनके करियर की पहली हिट फिल्म रही थी। इसमें उनका गाना ‘एक दो तीन’ था, जो कि आज भी बज जाए तो लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं।

किसिंग सीन के बाद खूब पछताई थीं माधुरी

माधुरी दीक्षित किसिंग सीन के बाद खूब पछताई थीं। ‘दयावान’ में बोल्ड सीन करने के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब भी वो अपने करियर में पीछे मुड़कर देखती हैं तो उनको लगता है कि उस सीन के लिए मना कर देना चाहिए था। लेकिन फिर डायरेक्टर और फिल्म की कहानी के बारे में सोचती हैं कि अगर मना किया होता तो इसकी कहानी पर असर पड़ सकता है। इसकी वजह से वो खुद को डरा हुआ भी महसूस करती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने फिर फैसला किया था कि वो आगे अब कभी भी किसिंग सीन नहीं करेंगी।