Junior NTR Birthday Special: साउथ सिनेमा के स्टार एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल दक्षिण में बल्कि हिंदी में भी खूब है। वो पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर एक्टर राज करते हैं। वो काफी लैविश तरीके से अपनी लाइफ को जीते हैं। इस बात का अंदाजा उनकी शाही शादी से लगाया जा सकता है। उनकी शादी इंडस्ट्री की महंगी शादियों में से एक रही थी। बताया जाता है कि RRR एक्टर ने अपनी शादी में 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। चलिए वो भी बताते हैं कैसे…
दरअसल, जूनियर एनटीआर के बारे में आज हम उनके जन्मदिन (Jr NTR Birthday) के मौके पर बात कर रहे हैं। आज वो अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म 20 मई, 1983 को हैदराबाद में हुआ था। वो आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सुपरस्टार एनटी रामा राव के बेटे हैं।
शादी में पहुंचे थे 12 हजार फैंस और 3 हजार सेलिब्रिटी
जूनियर एनटीआर की शादी इंडस्ट्री की चर्चित शादियों में से एक रही थी। उनकी वेडिंग के गवाह फैंस तक बने थे। बताया जाता है कि 100 करोड़ के बजट वाली इस शादी में 12 हजार फैंस और 3 हजार सेलिब्रिटी गेस्ट ने शिरकत की थी। ऐसे में कुल 15000 लोग इस सेरेमनी का हिस्सा बने थे। एक्टर ने अपनी शादी में अच्छी खासी रकम खर्ची थी। यहां तक कि मंडप सजाने के लिए 18 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
दुल्हन ने पहनी थी 1 करोड़ की साड़ी
जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी ने वरमाला के लिए करोड़ों की साड़ी पहनी थी। बताया जाता है कि उन्होंने वरमाला के लिए जो साड़ी पहनी थी उसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए थे। इतना ही नहीं बताया जाता है कि इसके बाद उन्होंने इस साड़ी को दान भी कर दिया था।
इसके अलावा साउथ एक्टर की शादी विवाद की वजह से भी चर्चा में रही थी। दरअसल, मामला कुछ ऐसा था कि लक्ष्मी शादी के दौरान केवल 17 साल की थीं। इसलिए काफी बवाल मचा था और इसी वजह से जूनियर एनटीआर को शादी एक साल के लिए टालना पड़ गया था। अंत में जब वो 18 साल की हो गईं तो कपल शादी के बंधन में बंध पाया था।