Happy Birthday Jaya Bachchan Comeback with Bhojpuri: बॉलीवुड एक्ट्रेस और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की वाइफ जया बच्चन (Jaya Bachchan) वैसे तो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। लेकिन आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनसे जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें बताने जा रहे हैं। वो भी उन दिनों की बात जब उन्होंने बिग बी के साथ 11 साल के लंबे समय के बाद फिल्मों में कमबैक किया था। वो भी भोजपुरी से। वहीं, उस किस्से से भी रूबरू कराएंगे जब उनके साथ काम कर निरहुआ के पसीने छूट गए थे।

जया बच्चन आज फिल्मों में तो एक्टिव नहीं हैं, मगर राजनीति में काफी सक्रिय हैं। वो अपने बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। उनके बारे में कुछ ही बातें होंगी, जो लोगों से छुपी होंगी। आप सभी उनकी हिंदी फिल्मों के बारे में जानते हैं लेकिन ऐसे कम ही लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि वो भोजपुरी में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं। उन्होंने बिग बी के साथ भोजपुरी पर्दे से 11 साल बाद वापसी की थी। इसमें उनके साथ भोजपुरी की पॉपुलर जोड़ी पाखी हेगड़े और निरहुआ भी थे। उनकी फिल्म का नाम ‘गंगा देवी’ था। इसमें दोनों ही जोड़ियां लीड रोल में थी।

2012 में आई थी जया बच्चन की पहली भोजपुरी फिल्म

जया बच्चन की हिंदी फिल्में ‘कभी खुशी कभी गम’और ‘कल हो ना हो’ आज भी लोगों के जहन में है। उन्हें आज भी उनकी फिल्मों के लिए जाना जाता है। लेकिन वो हिंदी के अलावा भोजपुरी में भी अपना जौहर मनवा चुकी हैं। पहली बार उन्हें भोजपुरी में बिग बी और निरहुआ के साथ देखा गया था। उनकी फिल्म ‘गंगा देवी’ को 2012 में रिलीज किया गया था।

11 साल बाद बिग बी संग जमाई थी जोड़ी

भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में जया बच्चन ने 11 साल के बाद पर्दे पर वापसी की थी। इसमें जया ने कल्याणी का रोल प्ले किया था। वहीं, अमिताभ ने ‘विशंभरनाथ’ का किरदार निभाया था। इसका निर्देशन भी अभिषेक चड्ढा ने किया था और दीपक सावंत प्रोड्यूसर थे। खबरों की मानें तो कहा जाता है कि बिग बी और जया बच्चन को डायरेक्टर ने एक दिन में 30-35 सीन शूट करने के लिए कहा था और इसी फिल्म की शूटिंग को लेकर सदी के महानायक ने कहा था कि ‘जब आपकी पत्नी सेट पर हो तो जिंदगी में ज्यादा रोक-टोक होती है।’ इस फिल्म में एक गांव की महिला की कहानी को दिखाया या था।

निरहुआ के छूट गए थे पसीने

एक इंटरव्यू के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने इसी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा सुनाया था। उन्होंने बिग बी के साथ पहली बार काम करने के अनुभव के बारे में बताया था। एक्टर ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने पहली बार अमिताभ बच्चन को सेट पर सामने से देखा तो उनके पसीने छूट गए थे। वो काफी नर्वस हो गए थे। उनके लिए वो पल ऐसा था कि जैसे इंसान के सामने खुद भगवान आ गए हों। भोजपुरी स्टार इतने नर्वस हो गए थे कि वो अपने डायलॉग की डिलवरी तक ठीक से नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में फिर क्या था अमिताभ उनकी घबराहट को समझ गए थे। इसके बाद उन्होंने जुबली स्टार को कंफर्टेबल किया और समझाया। फिर कहीं जाकर फिल्म की शूटिंग आराम से हो पाई थी।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी’ सुपरहिट फिल्म रही थी। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पाखी हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया था।