Dhanush Birthday Special Story: साउथ एक्टर धनुष 28 जुलाई को पूरे 40 साल के हो गए हैं। साउथ इंडस्ट्री में नाम कमाने के अलावा उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है। धनुष, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के पूर्व पति हैं। दोनों ने 18 सालों तक साथ रहने के बाद एक दूसरे से तलाक ले लिया। उनके तलाक को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं। कहा जाता है कि धनुष के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के कारण उनकी शादी टूटी है।
क्या श्रुति के कारण टूटी धनुष-ऐश्वर्या की शादी?
साल 2011 में श्रुति और धनुष के अफेयर की खबरें फैली थीं। दोनों ने एक साथ फिल्म 3 में काम किया था। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। इसमें हैरान कर देने वाली बात ये है कि फिल्म 3 का डायरेक्शन धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ने ही किया था। इसके अलावा श्रुति और ऐश्वर्या अच्छे दोस्त भी थे। धनुष और ऐश्वर्या की शादी टूटने का कारण श्रुति को बताया जाता है।
लग चुका है यौन उत्पीड़न का आरोप
गायिका सुचित्रा कार्तिक ने धनुष पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सुचित्रा ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी लोगों को दी थी। हालांकि सुचित्रा के पति ने बाद में इस मामले में सफाई पेश की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी की दिमागी हालत फिलहाल ठीक नहीं है, उनका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था।
अमाला पॉल के तलाक का कारण हैं धनुष
धनुष को साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल के तलाक का कारण बताया जाता है। दोनों ने एक साथ फिल्म Vellai Illatha Pattathari में काम किया था, इसी के साथ उनके ऑफस्क्रीन रोमांस की खबरें भी आने लगी थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस खबर पर चुप्पी नहीं तोड़ी, लेकिन माना जाता है कि एक्ट्रेस की शादी धनुष के साथ उनके रिश्ते के कारण ही टूटी थी।
बता दें कि धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष साउथ और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमा चुके हैं। धनुष ने महज 19 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। वैसे तो वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन वह अपना जीवन बेहद सादगी से जीते हैं।
