Happy Birthday Bipasha Basu: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में से एक बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में पैदा हुई बिपाशा का पालन-पोषण एक बंगाली परिवार में हुआ और मॉडलिंग और अभिनय में करियर बनाने के लिए मुंबई जाने से पहले बिपाशा ने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की।

बिपाशा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो डॉक्टर बनना चाहती थीं मगर वो मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं और उनकी पढ़ाई नहीं पूरी हो पाई। बिपाशा बसु कई हाई-प्रोफाइल रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उनका नाम जॉन अब्राहम, डिनो मोरिया, हरमन बवेजा समेत कई सितारों के साथ जोड़ा गया, लेकिन साल 2016 में बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी करके सभी को चौंका दिया था। करण की ये तीसरी शादी थी। वहीं बिपाशा की ये पहली शादी थी। शादी बंगाली रीति रिवाजों से हुई और आज दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।

बिपाशा बसु का फिल्मी करियर

बिपाशा ने साल 2001 में फिल्म “अजनबी” से अभिनय की शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद बिपाशा “जिस्म”, “कॉरपोरेट”, “बचना ऐ हसीनों”, “राज 3”, और “अलोन” जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में दिखाई दी हैं। अपने अभिनय करियर के अलावा, बसु ने एक टेलीविज़न होस्ट के रूप में भी काम किया है। बिपाशा को भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है और उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं।

बचपन में बिपाशा को लेडी गुंडा कहते थे लोग

बिपाशा बसु सांवली थीं और बचपन में उनसे हर कोई डरता था लोग उन्हें लेडी गुंडा बुलाते थे। एक्ट्रेस ने एक बार कहा था कि किसी ने उन्हें ये नहीं सिखाया कि वह सुंदर हैं। हालांकि बाद में बिपाशा ने अपने लुक पर काम किया और दो बार दुनिया की टॉप 50 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं। साल 2011 और साल 2013 में बिपाशा इस लिस्ट में 8वें नंबर पर थीं।

बिपाशा अपने खान-पान और अपने वर्कआउट को लेकर भी काफी स्ट्रिक्ट हैं। हमारी तरफ से बिपाशा बसु को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।