एक्टर अन्नू कपूर फिल्म और टीवी जगत की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। अन्नू कपूर को उनके हटके अंदाज के लिए काफी पंसद किया जाता है। वह हिंदी भाषा के अच्छे जानकार हैं। इसके साथ ही उनकी हिंदी साहित्य में भी काफी रुचि है। अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी (1956) को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम मदनलाल है और मां का नाम कमला है। अन्नू कपूर के पिता एक ट्रैवलिंग पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे। यह कंपनी शहर-शहर जा कर परफॉर्मेंस दिया करती थी। अन्नू कपूर की मां एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर और पोएट थीं।

अन्नू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में एक स्टेज एक्टर के रूप में की, लेकिन उन्हें पहचान साल 1984 में ‘एक रुका हुआ फैसला’ से मिली। अन्नू कपूर ने 1983 में फिल्म मंदी से फिल्मों में कदम रखा। वह छोटे पर्दे के सिंगिंग शो अंताक्षरी- द ग्रेट चैलेंज से काफी फेमस हुए। शो में अपने निराले अंदाज और साहित्य पर पकड़ की वजह से वे काफी चर्चित हुए। अन्नू कपूर को फिल्म विक्की डोनर में निभाए डॉक्टर के किरदार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। अन्नू कपूर इन दिनों बिग एफएम 92.7 पर शो ‘सुहाना सफर विद अन्नू सिंह’ होस्ट करते हैं। वह इस शो में फिल्मी दुनिया की कही-अनकही कहानियां सुनाते हैं।

अनिल कपूर है अन्नू कपूर का असली नाम, जानिए क्या है नाम बदलने के पीछे की पूरी कहानी

अन्नू कपूर एक एक्टर और कवि होने के साथ-साथ एक निर्माता और निर्देशक भी हैं। उन्होंने अभय नाम की एक फीचर फिल्म का निर्देशन भी किया। फिल्म में नाना पाटेकर लीड रोल में थे। 1994 में इस फिल्म को बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। अन्नू कपूर ने बच्चों के लिए कई म्यूजिकल टीवी शो का निर्माण भी किया है। वह सब टीवी के म्यूजिकल कॉन्टेस्ट आओ झूमें गाएं के निर्माता हैं। अन्नू कपूर कई टीवी शो के साथ-साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने द शौकीन्स, विकी डोनर, 7 खून माफ, धर्म संकट, ऐतराज और जॉली एलएलबी 2, मिस टनकरपुर हाजिर हो, डर, तेजाब, हम जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।