‘गदर’ (Gadar) फेम सकीना उर्फ एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों फिल्म ‘गदर-2’ को लेकर चर्चा में हैं। वो बॉलीवुड में काफी समय कम एक्टिव रही हैं। लेकिन जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो तहलका ही मचा दिया था। हालांकि, उनकी एक गलती ने करियर को डूबा दिया था। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। इसमें वो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘गदर’, ‘ऐतराज’ और ‘हमराज’ जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक वजह से एक्ट्रेस का करियर बर्बाद हो गया। वो भी उनका अफेयर रहा है। उनका नाम एक नहीं बल्कि कइयों के साथ जुड़ चुका है। आइए जानते हैं उनके बारे में…

विक्रम भट्ट से रहा अफेयर

अमीषा पटेल का पहली बार नाम विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) से जुड़ा था। इनका अफेयर काफी चर्चा में रहा था। दोनों फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ (Aap Mujhe Achhe Lagane Lage hain) की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। जबकि इस दौरान विक्रम पहले से ही शादीशुदा थे और वो एक्ट्रेस से 8 साल बड़े भी थे। खबरों की मानें तो कहा जाता है कि अमीषा पटेल के इस अफेयर ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया। ‘गदर’ फेम एक्ट्रेस के घरवाले उनके इस अफेयर के खिलाफ थे। जब उन लोगों की ओर से विरोध किया गया तो अमीषा ने पैरेंट्स के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करा दिया था। इतना ही नहीं 12 करोड़ रुपए का हर्जाना भी ठोका था। उन्होंने परिवारवालों के खिलाफ केस भी किया और इसके बाद लोगों के बीच उनकी छवि काफी खराब हो गई। उन्होंने बैक टू बैक एक साथ तीन फिल्में फ्लॉप दी। इसमें ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’, ‘क्या यही प्यार है’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्में शामिल थीं।

लंदन बेस्ड बिजनेसमैन से किया इश्क

अमीषा पटेल का दूसरी बार नाम एक बिजनेसमैन से जुड़ा था, जो कि लंदन बेस्ड था। वो कोई और नहीं बल्कि कणव पुरी थे। दोनों ने 2008 में एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और वो एक-दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों ने इसका ऐलान सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर की थी। कहा जाता है कि अमीषा ने ये फैसला करियर पर फोकस करने के लिए लिया था।

नेस वाडिया

अमीषा पटेल का नाम मशहूर बिजनेसमैन नेस वाडिया से भी जुड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो नेस और अमीषा का रिलेशनशिप काफी इंटेन्स रहा था। बताया जाता है कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने शादी की बजाय अपने करियर को चुना और दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।

रणबीर कपूर से रही रिलेशनशिप की चर्चा

इतना ही नहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो अमीषा पटेल 7 साल तक सिंगल रहीं और इसके बाद उनका नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा। रणधीर की बर्थडे पार्टी में जहां फैमिली मेंबर्स थे वहीं, एक्ट्रेस को केवल बाहरी व्यक्ति के तौर पर देखा गया था। डेक्कन क्रॉनिकल में छपी एक 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक एक पार्टी में अमीषा ने रणबीर से बात करने का आग्रह किया पर उसके बाद रणबीर उस पार्टी से बीच में ही निकल गए। इसके बाद वो कभी साथ नहीं दिखे।