साउथ के पॉपुलर एक्टर्स में से एक अक्किनेनी नागार्जुन (Akkineni Nagarjuna) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। उन्होंने ना केवल दक्षिणी सिनेमा जगत में बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। जहां एक्टर का जलवा रहा है वहीं, उनकी पत्नी का भी बोलबाला उनसे कम नहीं रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी दूसरी वाइफ अमाला अक्किनेनी की। वो एक समय में इंडस्ट्री की लीडिंग लेडी रही हैं। उनका तमिल इंडस्ट्री में काफी दबदबा रहा है।
दरअसल, अमाला अक्किनेनी के बारे में ये सभी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। वो 56 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 12 सितंबर, 1967 को कोलकाता में हुआ था। पति नागार्जुन के जैसे ही वो साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों में भी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। 1986-1992 के बीच तमिल इंडस्ट्री में उनका जलवा रहा था। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था। अगर उनकी बेस्ट फिल्मों की बात की जाए तो इसमें ‘उल्लादक्कम’, ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’, ‘वेदम पुदितु’, ‘पुष्पक विमान’, ‘मैथिली इन्नई काथली’, ‘निर्णायम’, ‘शिवा’, ‘कारवां’ और ‘दयावान’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
प्यार के लिए छोड़ी इंडस्ट्री!
अमाला अक्किनेनी, नागार्जुन की दूसरी वाइफ हैं। वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भरतनाट्यम डांसर और एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट हैं। कोलकाता से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस ने करियर के पीक पर नागार्जुन को दिल दे दिया था और फिर इंडस्ट्री को छोड़कर उनसे शादी कर ली थी। दोनों 1992 में शादी कर ली थी। आपको बता दें कि नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे। फिर भी वो अमाला को देख उन पर दिल हार गए और उनके साथ घर बसा लिया। इनसे उनका एक बेटा अखिल अक्किनेनी है, जो कि उनकी ही तरह एक्टर हैं। अमाला, नागा चैतन्य की सौतेली मां हैं।
20 साल बाद किया था कमबैक
अमाला ने 20 साल के बाद कमबैक भी किया था और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टी राजेंद्र की फिल्म ‘मैथिली इन्नई काथली’ से की थी। ये एक क्लासिकल फिल्म थी और सुपर डुपर हिट रही थी। इस मूवी ने अमाला को रातों रात स्टार बना दिया था। वहीं, पति नागार्जुन के साथ वो आखिरी बार फिल्म ‘शिवा’ और ‘निर्णयम’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 20 साल के बाद 2012 में कमबैक किया था। उनकी कमबैक फिल्म ‘लाइम इज ब्यूटीफुल’ थी। इससे उन्होंने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज भी किए।
कभी हुई थीं अरेस्ट!
गौरतलब है कि अमाला अक्किनेनी बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। वो एनजीओ ‘ब्लू क्रॉस ऑफ हैदराबाद’ की को-फाउंडर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सालों पहले अमाला और उनके साथ 9 लोगों को जंगलों में कोल माइनिंग के खिलाफ प्रोटेस्ट करने पर अरेस्ट किया गया था।