फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa-The Rise) से फैन्स का दिल जीत चुके साउथ ऐक्टर अल्लू अर्जुन शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म पुष्पा लोगों को खूब पसंद आई और फिल्म का डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस पर खूब मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। आइये जानते हैं अल्लू अर्जुन से जुड़ी कुछ खास बातें।
करोड़ो के बंगले में रहते हैं अल्लू अर्जुन: अल्लू अर्जुन एक बड़े आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसका नाम उन्होंने ‘आशीर्वाद’ रखा है। इस आलीशान बंगले की अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर, अल्लू के बंगले में एक स्विमिंग पूल, हरे-भरे लॉन और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। जिसमें वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं।
महंगी गाड़ियों के शौकीन है अल्लू: अल्लू अर्जुन के कारों के कलेक्शन को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह गाड़ियों के कितने शौकीन है। मनपसंद गाड़ियों की लिस्ट में रेंज रोवर, हमर एच2, जगुआर XJL, और वोल्वो एक्ससी90 टी8 एक्सीलेंस शामिल हैं। इसके अलावा मर्सिडीज GLE 350d और BMW X6m गाड़ियां उनके पास हैं। अर्जुन के पास एक वैनिटी वैन है जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है।
प्राइवेट जेट के भी मालिक: अल्लू अर्जुन के पास अपना एक प्राइवेट जेट हैं। परिवार के साथ छुट्टियां मनाने या घूमने के दौरान कई बार अल्लू ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेता अल्लू अर्जुन पढ़ने के भी काफी शौकीन है, उन्हें जानने वाले लोग उन्हें किताबी कीड़ा भी कहते हैं।
2011 में हो गई थी शादी: अल्लू अर्जुन और श्वेता शादी साल 2011 में हो गई थी। 2014 में एक बेटा हुआ और 2016 में श्वेता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद हमेशा अपने परिवार के लिए समय निकालते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं। कुछ तस्वीरें वे सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं।
अल्लू अर्जुन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया भर में 365 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी थी। फिल्म का डायलॉग “पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझा क्या? फ्लावर नहीं फायर है फायर” लोगों की जुबान पर रट गया था।