फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने दावा किया है कि उनकी फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। इस खबर के सामने आते ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एकेडमी अवार्ड्स के लिए 301 फिल्मों की कॉन्टेसन लिस्ट निकाली गई थी।
इस लिस्ट में कहीं भी ‘द कश्मीरी फाइल्स’ का नाम शामिल नहीं था। अब इस पर जाने माने लेखक असीम छाबरा (Aseem Chhabra) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विवेक अग्निहोत्री झूठ बोल रहे हैं। लेखक के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए हंसल मेहता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने लिखा कि आप नरसंहार से मुकर रहे एंटी नेशनल हैं।
असीम छाबरा ने ट्वीट करते हुए क्या कहा था
मशहूर लेखक असीम छाबरा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘मैं जरा यह साफ कर दूं कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री जो यह दावा कर रहे हैं। उनकी नफरत फैलाने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। झूठ बोल रहे हैं। उनकी फिल्म सिर्फ ऑस्कर के लिए क्वालिफाई हुई है। कोई भी फिल्म ऑस्कर के लिए क्वालिफाई हो सकती है। अगर उसने LA में थोड़ा बहुत भी बिजनेस किया है।’ लेखक के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए फिल्ममेकर हंसल मेहता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
साल 2022 में रिलीज हुई थी द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीरी फाइल्स साल 2022 में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही फिल्म पर काफी विवाद हुआ था। फिल्ममेकर पर आरोप लगाया गया कि वह इस फिल्म के माध्यम से नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। यह फिल्म महज 14 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी। फिल्म ने करीब 338.11 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इस साल ऑस्कर कि लिस्ट में शामिल हुई यह फिल्म
ऑस्कर की बात करें तो इस साल भारत की तरफ से सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर जैसी फिल्में ऑस्कर में गई हैं।