बॉन्ड गर्ल हैले बेरी मुंबई पहुंची हुई हैं। इसका सबूत है उनका इंस्टाग्राम अकाउंट। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मुंबई का सूर्योदय नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी में वो सड़क पर चलती हुई दिख रही हैं। हैले ने अपने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- आज मुंबई में सूर्योदय को देखा।
इसके बाद दूसरी तस्वीर में वो मुंबई की सड़क पर लोगों के बीच चलते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनकी पीठ दिखाई दे रही है। इसके अलावा साफ दिख रहा है कि आस-पास के लोगों ने उन्हें पहचाना तक नहीं। इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया- खोने के लिए समय निकालें। हैले का भारत के साथ कनेक्शन उस समय से शुरू होता है जब 2011 में आई फिल्म क्लाउड एटलस में उन्होंने मेहंदी लगाई, चूड़ियां और साड़ी पहनीं थी।
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हैले ने कहा था कि मैं दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहती हूं। कल ही ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस हैले से मिलने के लिए दीया मिर्जा और बिजनेसवूमेन अनन्या बिड़ला पहुंची। तीनों एक प्राइवेट इवेंट में साथ नजर आए। तीनों के बीच पर्यावरण मे आ रहे बदलाव को लेकर चर्चा हुई।
The world is getting smaller and girls are owning their place. @ananya_birla and I with the most amazing @halleberry today! What a warm,
intelligent, gracious woman India loves you Halle! Can’t wait to have you back. It was such a joy speaking with you! pic.twitter.com/qdcW0ILW5B— Dia Mirza (@deespeak) November 9, 2017
दीया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हैले और अनन्या के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- दुनिया छोटी होती जा रही है और लड़कियां अपनी जगह की मालकिन बन रही हैं। अनन्या बिड़ला और मैं आज बहुत ही शानदार हैले बेरी से मिले। वो कितनी विनम्र, बुद्धिमान, दयालु महिला हैं। भारत आपसे प्यार करता है हैले। आपको वापस देखने का इंतजार नहीं कर सकते। आपके साथ बातचीत करके अच्छा लगा। वहीं अनन्या ने भी हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके लिखा- आप प्रेरणा हो हैले बेरी।