अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार हो रहा है और अब ये जो पोस्टर सामने आया है ये फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है। इस पोस्टर में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दिख रही बारिश आशिकी-2 की भी याद दिला रही है। आशिकी-2 में श्रद्धा आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आई थीं।

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म चेतन भगत की किताब हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर बनी है। यह पहली बार है जब श्रद्धा चेतन भगत की किताब पर बन रही फिल्म में काम कर रही हैं। वहीं 2 स्टेट्स के बाद अर्जुन के लिए यह दूसरा मौका है।

इस पोस्टर से पहले श्रद्धा कपूर का लुक रिवील किया गया था। इसमें श्रद्धा स्पोर्टी लुक में दिख रही थीं। उन्हें बास्केटबॉल खेलते दिखाया गया था। बता दें कि नेशनल बास्केट एसोसिएशन ने श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर दोनों सितारों को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग जी थी। एनबीए हाफ गर्लफ्रेंड की ऑफीशियल पार्टनर भी हैं।बताया जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए हैं यह हूबहू चेतन भगत की किताब की तरह नहीं है। क्योंकि वह एक डार्क लव स्टोरी थी। इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क, केपटाउन, दिल्ली और बिहार में की गई थी।

जल्द ही  श्रद्धा फिल्म हसीना में नजर आएंगी। यह फिल्म दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के जीवन पर आधारित है। श्रद्धा  फिल्म हसीना में चार अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगी। वह इस फिल्म में एक उम्रदराज महिला के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में हसीना में श्रद्धा कपूर एक टीनेजर से लेकर एक बच्चे की मां तक की भूमिका में नजर आएंगी।

 

एक्टर अर्जुन कपूर।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और लेखक चेतन भगत।
इस फिल्म की कहानी चेतन भगत के नॉवल हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है।