Gully Boy Movie Review and Rating: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। गली के छोरे बने रणवीर सिंह ने फिल्म में एक रैपर का किरदार निभाया है। आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह की लेडी लव की भूमिका अदा की है। रणवीर सिंह अपने जोश और एक्टिंग से फिल्म में जान फूंक देते हैं। ऐसा ही कमाल कर दिखाया है फिल्म ‘गली बॉय’ में भी। फिल्म की कहानी में एक चॉल के लड़के के रैपर बनने तक के सफर को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो रणवीर सिंह ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है, जो रैपर बनाना चाहता है। जीवन में उसका एक ही सपना है कि वह रैपिंग की दुनिया में नाम कमा सके। हालांकि उसके पिता को जब यह बात पता लगती है तो वह उसे मारता है। पिता का मानना है कि उसे पढ़-लिखकर नौकरी करनी चाहिए। रैपिंग की दुनिया में कुछ नहीं रखा है। गली के दूसरे लड़के रणवीर सिंह को रैप गाने के लिए शुरुआत में बुली करते हैं। हालांकि कभी न हार मानने वाले रणवीर सिंह एक दिन ऐसा रैप बनाते हैं कि वह छा जाते हैं। रैप के बोले हैं- ‘अपना टाइम आएगा।’

आलिया भट्ट ने भी एक बहादुर मेडिकल स्टूडेंट का रोल अदा किया है। जो अपने बॉयफ्रेंड के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। प्रजेसिव नेचर की होने के कारण आलिया एक दिन एक लड़की को बोतल भी मार देती हैं। कहानी में रणवीर और आलिया के बीच की केमेस्ट्री देखने लायक है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है कि जब रणवीर सिंह के साथ एक हादसा हो जाता है। यही से आलिया और रणवीर की जिंदगी बदल जाती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि एक चॉल के छोरे को रैपर किस तरह के जतन करने पड़ते हैं? आलिया और रणवीर का रिश्ता मुकाम हासिल कर पाता है या नहीं? तो आपको सिनेमाघरों का रुख करना पड़ेगा। फिल्म में आलिया-रणवीर की एक्टिंग और म्यूजिक को देखते हुए जनसत्ता.कॉम की ओर से पांच में से 3.5 स्टार्स दिए गए हैं।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें