Grammy 2023 Nominations: हॉलीवुड सिंगर बेयोंसे को ग्रैमी अवॉर्ड 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है। ये पहली बार नहीं है कि बियोंसे का नाम इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन में आया है, इससे पहले भी वो 9 बार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं।
इसी के साथ वो अपने पति जे-जेड को टक्कर दे रही हैं। दोनों को इससे पहले भी संगीत के प्रतिष्टित 88 अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बियॉन्से का “ब्रेक माय सोल” रिकॉर्ड और सॉन्ग ऑफ द इयर के नामांकन में फिर से शामिल हो गया है। उनकी एल्बम “रेनेसां” को भी नॉमिनेट किया गया है।
मशहूर Grammy Awards 2023 का इवेंट इस बार लॉस एंजिल्स में 5 फरवरी को होने वाला है। रिकॉर्डिंग अकादमी के अनुसार, ओलिविया रोड्रिगो, जॉन लीजेंड, मशीन गन केली और स्मोकी रॉबिन्सन जैसे लोगों द्वारा घोषित इस वर्ष के प्रमुख नामांकित व्यक्तियों में से लगभग आधी महिलाएं हैं।
इस बारे में बात करते हुए रिकॉर्डिंग अकादमी के सीईओ हार्वे मेसन जूनियर ने कहा कि इस बात के लिए बहुत गर्व महसूस होता है और आगे भी अपनी काम और मेहनत को बनाए रखना है।
इससे मुझे बहुत गर्व महसूस होता है, लेकिन यह मुझे इस तथ्य के प्रति सचेत करता है कि हमने जो काम किया है उसे बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि इस बार अवॉर्ड के लिए वोटर्स ने जिन्हें चुना है वो इससे काफी खुश हैं।
ये रही नॉमिनेशन लिस्ट
रिकॉर्ड ऑफ द इयर
डोन्ट शट मी डाउन-ABBA
ईजी ऑन मी-Adele
ब्रेक माय सोल-Beyonce
गुड मॉर्निंग गॉर्जियस-Mary J. Blige
यू मी ऑन रॉक-Brandi Carlile feat. Lucius
वूमन-Doja Cat
बैड हैबिट-Steve Lacy
द हार्ट,पार्ट-5-Kendrick Lamar
अबाउट दैट टाइम-Lizzo
ऐज इट वॉज-Harry Styles
एल्बम ऑफ द इयर
वोएज-ABBA
30-Adele
उन विरानो सिन ती-Bad Bunny
रेनेसां-Beyonce
गुड मॉर्निंग गॉर्जियस(Deluxe)-Mary J. Blige
इन दीज साइलेंट डेज-Brandi Carlile
म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स-Coldplay
मिस्टर मोराल एंड द बिग स्टेपर्स-Kendrick Lamar
स्पेशल-Lizzo
हैरीज हाउस-Harry Styles
सॉन्ग ऑफ द इयर
abcdefu-GAYLE
अबाउट डैम टाइम-Lizzo
ऑल टू वेल-Taylor Swift
ऐस इट वॉज-Harry Styles
बैड हैबिट-Steve Lacy
ब्रेक माय सोल-Beyonce
इजी ऑन मी-Adele
गॉड डिड-DJ Khaled feat. Rick Ross, Lil Wayne, Jay-Z, John Legend and Fridayy
द हार्ट पार्ट-5-Kendrick Lamar
जस्ट लाइक दैट-Bonnie Raitt
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट
Anitta
Omar Apollo
DOMi and JD Beck
Samara Joy
Latto
Maneskin
Muni Long
Tobe Nwigwe
Molly Tuttle
Wet Leg
बेस्ट म्यूजिक वीडियो
इजी ऑन मी-Adele
येट टू कम-BTS
वुमन-Doja Cat
द हार्ट पार्ट-5-Kendrick Lamar
ऐज इट वॉज-Harry Styles
ऑल टू वेल-Taylor Swift