बॉलीवुड में कई जोड़ियां बनी और मशहूर हुईं, मगर 90 के दशक की नंबर वन जोड़ी थी शक्ति कपूर और गोविंदा की, जिन्होंने साथ मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन्होंने साथ में एक से एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इनमें ‘कुली नंबर 1’ शामिल है। जिन लोगों को ये फिल्में पसंद आईं वो आज भी इन्हें देखना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी सारी पसंदीदा फिल्में ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
कुली नंबर 1
साल 1995 में आई इस फिल्म में गोविंदा और शक्ति कपूर की मजेदार जोड़ी ने सबका खूब मनोरंजन किया था। इसमें गोविंदा की हीरोइन करिश्मा कपूर थीं और उनके साथ ही कादर खान, सदाशिव अमरापुरकर अहम किरदारों में थे। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर उपलब्ध है। इसकी IMDB रेटिंग की बात करें तो इसे 6.6 रेटिंग मिली है।
राजा बाबू
गोविंदा की ये फिल्म साल 1994 में आई थी, इस फिल्म में भी उनके साथ करिश्मा कपूर, कादर खान और शक्ति कपूर थे। गोविंदा ने इसमें राजा का किरदार निभाया था और इसी फिल्म से शक्ति कपूर का नंदू किरदार मशहूर हुआ था। इस फिल्म को देखना है तो ये अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर उपलब्ध है। बात इसकी रेटिंग की करें तो इसे IMDB पर 6.4 रेटिंग मिली है।
अंखियों से गोली मारे
गोविंदा की ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी, इसमें भी शक्ति कपूर उनके साथ थे। हालांकि इस बार उनकी हीरोइन करिश्मा कपूर नहीं बल्कि रवीना टंडन थीं। इस फिल्म में कादर खान भी थे और अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर उपलब्ध है। इसकी IMDB रेटिंग 5.2 है।
साजन चले ससुराल
गोविंदा की ये फिल्म साल 1996 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर और शक्ति कपूर थे। मगर तब्बू, सतीश कौशिक भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थे। इस फिल्म में गोविंदा, तब्बू और करिश्मा का लव ट्रायंगल दिखाया है और इसमें गोविंदा का नाम श्यामसुंदर है जिसे पता चलता है कि उसकी पहली पत्नी जिसका किरदार करिश्मा ने निभाया है वो मर चुकी है और फिर बाद में वो दिव्या यानी तब्बू से शादी करता है। फिल्म को अगर घर बैठे देखना चाहते हैं तो इसे Zee5 पर देख सकते हैं। इसकी IMDB रेटिंग 5.9 है।
राजाजी
गोविंदा की ये फिल्म 1999 में आई थी, जिसमें उनके साथ रवीना टंडन थीं। शक्ति कपूर के साथ-साथ सतीश कौशिक इस फिल्म का हिस्सा थे। फिल्म में गोविंदा ने राजाजी का किरदार निभाया है, जो है तो गरीब मगर एक अमीर लड़की से शादी करना चाहता है। इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है, क्योंकि जिसे अमीर समझकर वो शादी करता है दरअसल वो माली की बेटी होती है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं। इसकी IMDB रेटिंग की बात करें तो वो 4.8 है।