बिग बॉस (Bigg Boss) फेम और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) हाल ही में जैद दरबार के बच्चे की मां बनी हैं। उन्होंने 10 मई, 2023 को बेटे को जन्म दिया था। अब उनका बेटा एक महीने का हो गया है। लाडले के एक महीने पूरे होने की खुशी में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा किया है साथ ही एक महीने के बाद बेबी की पहली झलक भी दिखाई है।

जी हां, गौहर खान ने बेटे की पहली झलक उसके एक महीने का हो जाने के बाद शेयर की है। उन्होंने फोटोज को शेयर करने के साथ ही शानदार पोस्ट लिखकर बेटे के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘हमारा जेहान। उनके जन्म के एक महीने की तारीख के दिन हमारे बच्चे के नाम का खुलासा करते हुए माशा अल्लाह, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। आशीर्वाद बनाए रखें और हमारी छोटी जान के लिए प्यार भेजते रहें।’

गौहर खान के चेहरे पर दिखा ग्लो

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में गौहर खान के चेहरे पर न्यू मॉम बनने का ग्लो साफ तौर से देखा जा सकता है। वो इसमें बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। गौहर और जैद की कंप्लीट फैमिली एक फ्रेम में देखने के लिए मिल रही है। फोटोज में जैद भी दिखाई दे रहे हैं। न्यूली पैरेंट्स बनने की खुशी दोनों के चेहरे पर देखी जा सकती है।

तीन साल पहले एक्ट्रेस ने किया था निकाह

गौहर खान और जैद दरबार ने 3 साल पहले यानी कि 2023 में निकाह किया था। दोनों ने 25 दिसंबर, 2020 को शादी की थी। इनकी वेडिंग काफी चर्चा में रही थी। इसकी वजह जैद का एक्ट्रेस से 12 साल छोटा होना था। हालांकि, बाद में गौहर ने अपने और जैद की उम्र के फासले के बारे में सफाई दी थी और बताया था कि वो उनसे सिर्फ 6 साल छोटे हैं। खैर, जो भी हो इनके प्यार के बीच उम्र कभी रोड़ा नहीं बनी। इनके बीच कमाल की बॉन्डिंग और प्यार देखने के लिए मिलता है।