टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) अपने करियर में टीवी से लेकर ओटीटी तक पर एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। इन दिनों वो रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का सीजन 11 को होस्ट कर रही हैं। शो में अक्सर इमोशनल और इन्जॉय वाला मोमेंट देखने के लिए मिलता है। स्टार्स भी खुद से जुड़े किस्से और कहानियां शेयर करते हैं। इसी बीच अब गौहर ने एक पॉडकास्ट में खुद से जुड़ी उस घटना के बारे में शेयर किया है जब उन्हें छोटी ड्रेस में देखकर एक शख्स भड़क गया था और उन्हें एक नहीं बल्कि तीन थप्पड़ जड़े थे। इसे लेकर उन्होंने बताया कि उनके लिए ये कैसा पल था।
दरअसल, गौहर खान साल 2014 में रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ को होस्ट कर रही थीं। शो के फाइनल में एक्ट्रेस छोटी ड्रेस में नजर आई थीं और इस दौरान उन्हें इस ड्रेस में देखकर एक शख्स उन पर भड़क गया था और थप्पड़ मार दिया था। अब इस घटना का जिक्र गौहर ने एक पॉडकास्ट में किया है और कहा कि उसने उन्हें एक नहीं तीन बार थप्पड़ मारा था। वो घटना उन्हें आज भी याद है। उन्हें आज भी एहसास है कि इस दौरान कैसा महसूस होता है।
गुस्सा प्यार में क्यों नहीं बदल सकता है?- गौहर खान
गौहर ने लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि लोगों की सोच कैसी है कि दूसरे पर हाथ उठाना सही है। पहली बार एक अंजान शख्स, दूसरा एक औरत, तीसरा उसने (महिला) ने उसका कुछ नहीं बिगाड़ा है। कोई ये बोलकर खुद को बड़ा नहीं दिखा सकता कि वो किसी को मार सकता है। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि जाहिर पर वो मार सकता है। उसके पास दो हाथ हैं। लेकिन कोई ऐसा क्यों करेगा? वो अपना गुस्सा प्यार में क्यों नहीं बदल सकता है?
घटना के बाद रो पड़ी थीं गौहर खान
रियलिटी शो में गौहर खान ने हादसे के बाद शख्स को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया था। उन्होंने भले ही उसे पुलिस को पकड़वा दिया था लेकिन, उन पर इसका गहरा असर पड़ा था। वो स्टेज पर रो पड़ी थीं। बहरहाल, अब वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और अपने पति जैद दरबार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। मई, 2023 में गौहर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। जैद से शादी के बाद उनका एक बेटा जेहान है। वो काम के साथ-साथ बेटे की परवरिश पर भी काफी ध्यान दे रही हैं।