बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान किसी भी मुद्दे पर अपने बातों को खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर दिए गए बयान को लेकर वो फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया द्वारा फरहान-शिबानी की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर गौहर ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था शिबानी और मैंने एक साथ रिएलिटी शो ‘आई कैन डू दैट’ किया था। जिसे फरहान अख्तर ने होस्ट किया था। गौहर ने बताया था कि शो में सभी लड़कियों को फरहान अख्तर पर क्रश था।

गौहर का ये बयान कई न्यूज चैनल ने चला दिया। जिससे एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी रिपोर्ट पेश करने वालों की जमकर धज्जियां उड़ाई। गौहर ने ट्वीट में लिखा, ”शर्म आनी चाहिए, जब दुनिया में युद्ध के हालात बने हुए हैं, लोग मर रहे हैं, उनके पास रोजी-रोटी नहीं है, खून-खराबा और नफरत फैलाई जा रही है। ऐसे में कुछ चैनल झूठी खबरें चला रहे हैं। लानत है।”

बता दें कि गौहर किसी भी गलत बात पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती। जब बात उनके स्वाभिमान या देश की हो, तो गौहर को हमेशा आगे बढ़कर अपना पक्ष रखते देखा गया है। फरहान और गौहर के बारे में कही गई ये बात गौहर को जरा भी पसंद नहीं आई है। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

बता दें कि फरहान और शिबानी 19 फरवरी को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी पिता जावेद अख्तर के खंडाला वाले फार्म हाउस में परिवार और खास दोस्तों के बीच हुई है। उनकी शादी इस वक्त बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बनी हुई है। दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके रिश्ते की शुरुआत ‘आई कैन डू दैट’शो से ही हुई थी। जहां शिबानी कंटेस्टेंट थीं, उन्हीं के साथ गौहर भी इस शो का हिस्सा थी।