हाल ही में गंगू बाई काठियावाड़ी में रमणीक लाल की भूमिका में नजर आये एक्टर वरुण कपूर और मेरी दुर्गा जैसे हिट टीवी सीरियल का जाना माना चेहरा सृष्टि जैन का पहला गाना ” तेरा रहूँ ” सिनेक्राफ्ट स्टूडियो के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो गया है।
”तेरा रहूँ ” रोमांटिक गाना है। इसे गाया है अमित मिश्रा ने। अमित ने इससे पहले ऐ दिल है मुश्किल फिल्म का… बुलेया , जग्गा जासूस फिल्म का…. गलती से मिस्टेक, 83 फिल्म का सख्त जान जैसे गाने गाए हैं। ”तेरा रहूँ.. ” गाने को संगीत दिया है मनीष एस. शर्मा ने और लिरिक्स लिखे हैं पंकज दीक्षित ने।
”तेरा रहूँ ” को गाने की स्टोरी के हिसाब से गोवा की अलग अलग लोकेशन पर शूट किया गया है। इस गाने की स्टोरी में सृष्टि एक कैफ़े ओनर हैं और वरुण ने एक लॉयर की भूमिका निभाई है। वह कैफ़े खाली कराने के लिए लीगल नोटिस लेकर आते हैं, पर सृष्टि को देखकर उनके प्यार में पड़ जाते हैं और उनको नोटिस नहीं दे पाते। प्यार में पड़े वरुण लगातार कैफ़े आना शुरू कर देते हैं और एक दिन सृष्टि को उनकी सच्चाई पता चल जाती है, जब उन्हें वह नोटिस मिल जाता है। उसके बाद कैसे वरुण अपने प्यार की सच्चाई को सिद्ध करते हैं यह गाने में दिखाया गया है।