गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के बीच इसकी जबरदस्त धूम देखने के लिए मिलती है। महाराष्ट्र में इसका बेहतरीन नजारा देखने के लिए मिलता है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस उत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में बीते दिन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) परिवार में बप्पा का स्वागत किया गया। ये स्वागत काफी भव्य था। इसमें सिनेमा जगत से ढेरों स्टार्स ने शिरकत की। इस लिस्ट में हेमा मालिनी से लेकर रेखा तक ने शिरकत की है। चलिए बताते हैं किसने किस अटायर में कहर बरपाया…
गणेस उत्सव के इस खास आयोजन पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह से सजाया था। इस उत्सव का हिस्सा बॉलीवुड के नामी सितारों बने। बता दें कि हर साल ही अंबानी के घर गणेश चतुर्थी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी अंबानी परिवार में इसे धूमधाम से मनााया जा रहा है और भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान सभी का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिला है। खास मौके पर एक्ट्रेसेस को पारंपरिक परिधान में देखा गया है।
रश्मिका, आलिया ने लूटी लाइमलाइट
अंबानी परिवार में गणेश उत्सव के मौके पर रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट ने साड़ी में लाइमलाइट ही लूट ली। रश्मिका को साड़ी में बेहद ही सिंपल लुक में सादगी भरे अंदाज में देखा गया। उनकी क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया। साथ ही आलिया भट्ट तो रेड साड़ी में कमाल की दिखी हैं। उन्होंने अयान मुखर्जी के साथ शिरकत की और सारी लाइमलाइट ही चुरा ली।
बेटी आराध्या के साथ पहुंची ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन बहू ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था। दोनों ही सलवार-सूट में पोज देते हुए नजर आईं। मां-बेटी के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है। वहीं, रवीना टंडन भी बेटी राशा थडानी के साथ दिखाई दीं। राशा पीच कलर के लहंगे में बेहद ही प्यारी दिखी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस रवीना टंडन साड़ी में पोज देते हुए नजर आईं।
कमाल की रही कपल की एंट्री
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी बी-टाउन की खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। अंबानी के घर इस कपल ने भी शिरकत की और कैमरे के सामने पोज दिया। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ एंट्री की। इसके साथ ही राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा के साथ बप्पा के दर्शन किए।
अंबानी के घर नयनतारा भी पहुंचीं। उनकी सादगी ने तो सभी का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने पति विग्नेश शिवन के साथ शिरकत की। दोनों को ही व्हाइट अटायर में देखा गया। एटली कुमार भी इसका हिस्सा बने थे। वो अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।
साली और भाई के साथ पहुंचे विक्की कौशल
विक्की कौशल अंबानी के घर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए भाई सन्नी कौशल और साली ईशाबेला के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाई और साली के साथ एक ही फ्रेम में पोज भी दिया। इसके अलावा बप्पा के दर्शन के लिए बॉलीवुड से रितेश देशमुख-जेनेलिया डीसूजा, कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट, अनन्या पांडे, एकता कपूर, हेमा मालिनी, रेखा, मनीष मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और नील नीतिन मुकेश जैसे सेलेब्स ने शिरकत की।