Gandii Baat Web Series, ALTBalaji, Gehana Vasisth: एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात (Gandii Baat) में एक्टिंग करके सुर्खियां बटोरने वालीं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ आज किसी परिचय की मोहताज नही हैं। गंदी बात में अपने दमदार अभिनय के दम पर गहना ने लाखों फैंस बनाए हैं। गहना वशिष्ठ बीते दिनों काफी सुर्खियों में रही थीं। दरअसल लंबे समय तक काम करने की वजह से गहना वशिष्ठ को कार्डियक अरेस्ट हुआ था जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
गहना वशिष्ठ 48 घंटे तक लगातार शूटिंग करने के कारण सेट पर ही बेहोश हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उस वक्त गहना की हालत काफी नाजुक थी और उनका किसी चीज़ पर कोई रिएक्शन नहीं आ रहा था। साथ ही उन्हें सांस लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
गहना वशिष्ठ की हालात काफी नाजुक थी उस वक्त डॉक्टर्स का कहना था कि गहना की हालत इतनी खराब थी कि, उन्हें डर था कि वो कोमा में ना चलीं जाएं, लेकिन धीरे धीरे गहना की हालत में सुधार हुआ। इस दौरान गहना ने दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर मौत से जंग जीतने में कामयाबी पाई थी। बता दें कि स्टार प्लस के शो ‘बहनें’ में गहना वशिष्ठ लीड रोल में नजर आईं थीं।
गहना वशिष्ठ ने 2012 में मिस एशिया बिकनी कॉन्टेस्ट भी जीता था। इसके अलावा पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से जयादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 70 से ज्यादा विज्ञापन किए हैं। यही नहीं वो बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी है। उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में योगराज सिंह और अतुल वासन के एक शो को भी होस्ट किया था जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला था। गहना वशिष्ठ फिल्मों का रिव्यू भी करती हैं।