बड़े पर्दे पर आप सभी लोगों ने आखिरी बार लड़कों के ग्रुप को कॉलेज छोड़कर लड़कियों का पीछा करते हुए और अजीब चीजें करते हुए फुकरे फिल्म में देखा होगा। इस फिल्म में हर वो मसाला मौजूद था जो बॉलीवुड के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जरूरी होता है। फिल्म के निर्माताओं ने 2013 में ही इसके सीक्वल की घोषणा कर दी थी। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाले सीकवल का पहला पोस्टर निर्माताओं ने ट्विटर पर शेयर कर दिया है। इसके पहले पोस्टर को 7 अगस्त को शेयर किया गया था। जिसपर लिखा था- उम्मीद पे नहीं, जुगाड़ पे दुनिया कायम है। इसमें सभी लड़कों के चेहरे छुपे हुए थे। जिसे देखकर यह फिल्म आशाजनक लग रही है। इसे कैप्शन दिया गया है- जुगाड़ू लड़के वापस आ रहे हैं।
8 अगस्त को फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसे कैप्शन दिया है- जहां फुकरे, वहां भोली। कल इसका टीजर जारी किया जाएगा। ऐसा लगता है कि फुकरे का सीक्वल भी उसी कहानी को आगे ले जाएगा जिसे कि पहले हिस्से में दिखाया गया था। फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, मनजोत सिंह और वरुण शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। वहीं ऋचा चढ्ढा इस बार भी भोली पंजाबन के किरदार में दिखेंगी। फिल्म को मृगदीप सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह 8 दिसंबर को रिलीज होगी। पिछले साल 18 नवंबर को फुकरे रिटर्न्स की शूटिंग दिल्ली में शुरू हुई थी।
Jahaan Fukrey, wahaan Bholi. #FukreyReturnsTeaserTomorrow!
जहां फुकरे, वहां भोली। @excelmovies pic.twitter.com/ZOgsvadyVG
— Fukrey 3 (@Fukr3y) August 8, 2017
दिल्ली में फुकरे रिटर्न्स की शूटिंग के दौरान ऋचा चढ्ढा ने पैसों की तंगी से जूझ रहे एक दुकानदार की मदद की थी। दरअसल, नोटबंदी की वजह से उस दुकानदार को कैश की दिक्कत हो रही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने उनकी मदद की और बताया कि कैसे वो कुछ सुविधाएं बढ़ाकर अपने ग्राहकों को कहीं और जाने से रोक सकते हैं। एक बयान में ऋचा ने कहा था- यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम उन लोगों की मदद करे जिन्हें की जानकारी नहीं है।
The jugaadu boys are back! Stay tuned for #FukreyReturns @fukreyreturns pic.twitter.com/UsrBsO4Ipm
— Excel Entertainment (@excelmovies) August 7, 2017
चढ्ढा ने कहा था- मेरा मानना है कि निर्णय अचानक लिया गया। जिन लोगों के पास सूचनाएं नहीं थी, जिनकी दुकानों में स्वैपिंग मशीन नहीं थी उन्हें इससे काफी दिक्कतें हुईं। लेकिन मुझे लगता है कि हमें मदद करनी चाहिए और जिन लोगों को किसी भी तरह की गाइडेंस की जरूरत है उन्हें वो मुहैया करानी चाहिए।