साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद से दर्शकों के बीच साउथ सिनेमा का क्रेज काफी बढ़ गया है। साउथ की फिल्में बॉलीवुड के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आती हैं। जहां पुष्पा और केजीएफ ने सफलता के सारे रिकोर्ड तोड़ दिए थे। तो वहीं राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने तो विदेश तक में सफलता की नई कहानी लिखी है।

शानदार कलेक्शन की वजह से साउथ फिल्मों की हर तरफ चर्चा होती है। साल 2022 की तरह साउथ मूवीज का वेट करने वाले व्यूअर्स के लिए साल 2023-2024 बहुत ही खास रहने वाला है। इस साल अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 और कांतारा सहित कई मोस्ट अवेटेड साउथ मूवीज फिल्मी पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों का सोशल मीडिया पर बज देखकर लगता है कि एक बार फिर साउथ की ये सभी बड़े बजट की फिल्में बॉलीवुड को टक्कर देंगी और नए रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी।

सालार

आदिपुरुष’ की असफलता के बाद साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ रिलीज के तैयार है। इस फिल्म में प्रभास एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इसे प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के अन्य कलाकारों में श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रभास के फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

लियो

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय भी इस साल धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड ये फिल्म भी इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। थलपति की ये अपकमिंग मूवी 19 अक्तूबर को थिएटर्स में दस्तक देगी।

जेलर

रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘जेलर’ है। फिल्म में तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन हैं। एक्शन कॉमेडी यह फिल्म 10 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ का तो सभी इंतजार कर रहे हैं। ‘पुष्पा: द राइज’ 2021 में आई थी। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दिसंबर 2023 में दस्तक देगी। अल्लू अर्जुन के अलावा इसमें रश्मिका मंदाना और फहाद फाासिल हैं।

देवारा

‘आरआरआर’ जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘देवारा’ है। इसमें सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, श्रीकांत और प्रकाश राज हैं। ‘देवारा’ 5 अप्रैल 2024 को फिल्म रिलीज की जाएगी।

प्रोजेक्ट के

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी हैं। यह सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म 12 जनवरी 2024 को थियेटर में रिलीज होगी।

खुशी

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु फिल्म ‘खुशी’ में नजर आएंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक को पसंद किया गया है। फिल्म 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।