हॉलीवुड की पॉपुलर वेब सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग का किरदार काफी फेमस हुआ था। लोगों को ये रोल काफी पसंद आया था। इसे एक्टर मैथ्यू पेरी ने प्ले किया था। ऐसे में अब हॉलीवुड से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है कि एक्टर का निधन हो गया है। मैथ्यू पेरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 54 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि उनका शव बाथटब में मिला है। अज्ञात स्रोतों का हवाले से उनके निधन की पुष्टि की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन लॉस एंजिल्स स्थित घर में बाथटब में डूबने से हो गई है हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन, उनके शव को घर में बाथटब से ही बरामद किया गया है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि अभी तक उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में ना ही सस्पेक्ट मिला है और ना ही उनके आस-पास कोई ड्रग्स के निशान। इस मामले की जांच हत्या और डकैती के एंगल से की जा रही है।

जाने-माने एक्टर के बेटे थे मैथ्यू पेरी

अगर मैथ्यू पेरी के बारे में बात की जाए तो वो जाने माने एक्टर जॉन बेनेट पेरी और सुजैन मैरी लैंगफोर्ड के बेटे थे। उनका जन्म 1969 में हुआ था। लॉस एंजलिस टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब वो एक साल के थे तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। मैथ्यू ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने ‘चार्ल्स इन चार्ज’ में गेस्ट रोल प्ले किया था। इसके बाद वो ‘Beverly Hills 90210’ में भी नजर आए थे हालांकि, उन्हें पहचान ‘फ्रेंड्स’ से मिली थी। इसे एनबीसी पर 1994 में प्रीमियर किया गया था।

इसके अलावा मैथ्यू ने कई फिल्मों में बतौर लीड एक्टर भी काम किया है। इसमें ‘फूल्स रश इन’, ‘द होल नाइन यार्ड्स’, ‘थ्री टू टैंगो’, ‘द किड’, ’17 अगेन’, ‘गेटिंग इन’ जैसी कई मूवीज के नाम शामिल हैं। इसमें उनकी अधिकतर फिल्में कॉमेडी जोनर की रही हैं।