ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों ‘पंचायत 3’  की धूम मची हुई है। पंचायत के पहले और दूसरे सीजन को खूब पसंद किया गया था वहीं अब तीसरे सीजन को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 पर आए दिन कुछ ना कुछ नया कंटेंट रिलीज होता रहता है। हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ फिल्मों का भी दर्शकों को ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहता है।

आज हम आपको कुछ ऐसी ही साउथ की फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ओटीटी पर मौजूद हैं। वहीं एक इनमें से एक फिल्म तो ऑस्कर में भी धूम मचा चुकी है। 

कन्नूर स्क्वाड

‘कन्नूर स्क्वाड’ बीते साल रिलीज हुई थी। फिल्म में चार पुलिस हैं, जिन्हें कन्नूर स्क्वाड कहा जाता है। फिल्म को रॉबी राज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ममूटी और विजयराघवन लीड रोल में हैं। यह फिल्म आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

प्रेमलु

यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। फरवरी महीने में रिलीज हुई मूवी ने ना सिर्फ लोगों को दिलों को जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस छप्परफाड़ कमाई भी की। इसमें नसलेन, ममिता बैजू और श्याम मोहन ने लीड रोल प्ले किया है। फिलहाल ‘प्रेमलू’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

रोर्शच

ये फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये भी एक बेहतरीन मलयालम फिल्म है। इस थ्रिलर फिल्म में ममूटी ने लीड रोल निभाया है। इसे भी आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

केजीएफ चैप्टर 2

इस फिल्म में संजय दत्त विलेन का किरदार निभाकर छा गए थे। वहीं, रवीना टंडन भी फिल्म का हिस्सा थीं। बॉक्स ऑफिस पर ‘केजीएफ 2’ शानदार कमाई की थी। इस फिल्म का आप प्राइम वीडियो पर लुत्फ उठा सकते हैं।

पुष्पा द राइज

अल्लु अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। वहीं पुष्पा द राइज साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को खूब पसंद किया गया था। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

आरआरआर

साउथ की मोस्ट सक्सेसफुल फिल्मों में से एक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।