Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर को सोनी टीवी के शो शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज के तौर पर जाना जाता है, अशनीर ग्रोवर के घर दुखों का पहाड़ टूटा है उनके पिता अशोक ग्रोवर का निधन हो गया है। अशनीर ने हाल ही में अपने पिता को अलविदा कहा। अशनीर ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता अशोक ग्रोवर की एक तस्वीर साझा की और एक छोटा सा नोट लिखा। अशोक 69 वर्ष के थे।

कैप्शन में अशनीर ने लिखा है, “अलविदा पापा। आपसे प्यार करता हूं! स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखना। अशोक ग्रोवर (पुत्र नंद लाल ग्रोवर) 04.08.1953 – 28.03.2023”

सुनील ग्रोवर ने अपनी संवेदना साझा करने के लिए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “प्रार्थनाएं।” अशनीर ग्रोवर के शुभचिंतकों ने कमेंट सेक्शन में संवेदना व्यक्त की है। एक ने कमेंट में लिखा, “आपके पिता को आपको बेटे के रूप में पाकर बहुत गर्व महसूस करते थे। वह आपसे बहुत प्यार करते थे।”

एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, “आपके लिए कठिन समय है।” “ओम शांति, वह एक महान व्यक्ति थे और उनकी कमी खलेगी। दुख की इस घड़ी में आपके लिए शांति, आराम, साहस और ढेर सारा प्यार।”