फोर्ब्स इंडिया ने हर साल की ही तरह अपनी 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के 30 की स्टार्स के नाम शामिल हैं, जो कि अपने-अपने क्षेत्र में कमाल का काम कर रहे हैं। ऐसे में इसमें बॉलीवुड की तीन हसीनाओं ने बाजी मारी है। इसमें ना जान्हवी कपूर ना सारा अली खान का नाम शामिल है। बल्कि इस बार साउथ की फेमस एक्ट्रेस ने बाजी मारी है। वो कोई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना हैं। उनके साथ दो और हसीनाओं का नाम शामिल है, जिन्होंने सभी को पछाड़कर अपनी जगह बनाई इस लिस्ट में बनाई है। चलिए बताते हैं…

फोर्ब्स की लिस्ट में रश्मिका मंदाना का नाम शामिल है। 27 साल की एक्ट्रेस ने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। पिछले साल एक्ट्रेस की तीन फिल्में रिलीज हुई। 2023 की उनकी पहली फिल्म ‘वारिसु’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इसने 300 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें उनके साथ सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय नजर आए थे। इसके बाद वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आए। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से रिलीज की गई थी। इसके अलावा रश्मिका को ‘एनिमल’ में देखा गया था, जिसने 900 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो ‘पुष्पा 2: द रूल’, ‘रेनबो’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘चावा’ में नजर आने वाली हैं।

राधिका मदान

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाया। 28 साल की उम्र में आज राधिका किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 2023 में एक्ट्रेस को तीन फिल्मों में देखा गया था। वो साल की शुरुआत में आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली क्राइम ड्रामा ‘कुट्टी’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। इसके बाद शुभम योगी के हल्के-फुल्के स्पोर्ट्स ड्रामा ‘कैची लिम्बु’ में दिखाई दी थीं। इसे जियो सिनेमा से रिलीज किया गया था। बाद में एक्ट्रेस को मिस्ट्री फिल्म ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में देखा गया था। अब राधिका ‘सना’ और ‘सरफिरा’ में नजर आने वाली हैं।

अदिति सहगल उर्फ डॉट

फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरा नाम अदिति सहगल उर्फ डॉट का है। वो इस लिस्ट में सबसे छोटी हैं। उनकी उम्र 25 साल की है। अदिति पेशे से एक गायिका और संगीतकार हैं। उन्हें स्टेज नाम डॉट से भी जाना जाता है। उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में भी सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। इसमें उनका रोल एथेल का किरदार था। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया से रिलीज किया गया था। इसमें डॉट के गाने का हुनर भी देखने के लिए मिला था।